Weather Update: इंदौर, भोपाल में कल से 2 डिग्री तापमान में वृद्धि, लद्दाख और कश्मीर में बर्फबारी/बारिश

216

Weather Update: इंदौर, भोपाल में कल से 2 डिग्री तापमान में वृद्धि, लद्दाख और कश्मीर में बर्फबारी/बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी हवाओं, विक्षोभ के असर से अगले 24 से 36 घंटों में लद्दाख के लेह में बर्फबारी जमकर होगी। वहीं कश्मीर में पहाड़ों पर बर्फ और मैदान में बारिश की संभावना रहेगी। यहां न्यूनतम तापमान लेह में – 15 और कश्मीर में -1 तक जाएगा। हिमाचल में बादलों और हवाओं से ठंड बढ़ेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 तो न्यूनतम 8 डिग्री तक जाएगा।o

मध्यप्रदेश में उत्तरी भाग में ठंड का असर रातों को रहेगा। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 10/11 रहेगा, जबलपुर में 7/8 रहेगा। लेकिन भोपाल और इंदौर में तापमान में वृद्धि होगी। भोपाल में अधिकतम 28 से 31, न्यूनतम 10 से 12 डिग्री होगा। इंदौर में अधिकतम 30 से बढ़कर 32 और न्यूनतम 11 से 14 तक जाएगा। इंदौर से निमाड़ बेल्ट तक गर्मी का एहसास होगा।

पश्चिमी विक्षोभ से बादल आज उत्तर पश्चिम राज्यों में छाएंगे। मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिम में भी बादल दिखाई देंगे।

दक्षिण महासागर में चक्रवातों के चलते पूर्व से पश्चिम की ओर बादलों का बहाव नियमित नहीं है इसलिए भारत के दक्षिण राज्यों में अभी बारिश की स्थिति नहीं है, अलबत्ता बादल छाएंगे।