WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री तक 

476

Weather Update: MP में अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री तक 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में अब गर्मी रंग दिखाने जा रही है। अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान उत्तरी भाग से पूर्वी भाग तक (ग्वालियर जबलपुर बेल्ट) 46/45 डिग्री तक जा सकता है, वहीं भोपाल बेल्ट में 42/43 और इंदौर बेल्ट में 41/42 डिग्री तक जाने की संभावना है।

मौसम के बदलाव के चलते अधिकतम तापमान उत्तर पूर्व में 45/46 डिग्री और पश्चिम मध्य में 42/43 डिग्री से अधिक नहीं जा पाएगा, जिसकी पहले संभावना 49/50 डिग्री तक की रही थी।

मध्य प्रदेश में बादलों की चैनल उत्तर से पूर्व की ओर चल रही है। आज भोपाल, जबलपुर में बूंदाबांदी या अचानक तेज वर्षा की संभावना रहेगी। माह के अंतिम सप्ताह में प्रदेश के अनेक हिस्सों में फिर बारिश की संभावना बनेगी।

उत्तर भारत में आज पंजाब से बादलों का सफर हरियाणा, दिल्ली की ओर चल सकता है। यहां मौसम उतार चढ़ाव रहेगा। बारिश की संभावना अगले दो में बनी रहेगी।

दक्षिण के केरल, तमिलनाडु में कई जगह भारी वर्षा की संभावना है। आंशिक प्रभाव कर्नाटक, आंध्रा में भी रहेगा। दक्षिण से बादलों का सफर उत्तर पूर्व की ओर चल रहा है। अभी भी बंगाल की खाड़ी में बादलों का सैलाब बना हुआ है।