WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में मानसून छाया रहेगा, उत्तर भारत में आज भी भारी बारिश की संभावना

Weather Update: MP में मानसून छाया रहेगा, उत्तर भारत में आज भी भारी बारिश की संभावना

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश को इस बार बंगाल की खाड़ी का मानसून मेहरबान नहीं है, क्योंकि उत्तर पूर्वी हवाएं मानसून को दक्षिण पश्चिम राज्यों की ओर धकेल रही है। मध्य प्रदेश को केवल उत्तर पूर्व की हवाएं साथ दे रही हैं, उसमें भी मानसून केवल पूर्वी भाग में सशक्त है तो शेष भाग में कमजोर होकर अनायास वर्षा के लिए बाध्य कर रहे हैं।

आज उत्तरी भाग से उतर रहे बादल मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग अर्थात ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड आदि में अनायास बारिश कर सकते हैं। भोपाल तक असर हो सकता है। इंदौर जबलपुर में दोपहर बाद सिस्टम सक्रिय हो सकता है लेकिन संभावना कम रहेगी।

उत्तर भारत में आज जबरदस्त बारिश की संभावना हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में है। बंगाल की खाड़ी में हवाओं का मिश्रण होने से दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश की संभावना सामान्य या कमजोर रहेगी।

राजस्थान के कई हिस्सों में भी आज बारिश अच्छी हो सकती है, जबकि गुजरात में सामान्य बारिश की संभावना रहेगी।