Weather Update: MP में शनिवार, रविवार तेज गर्मी, लू, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बारिश

443

Weather Update: MP में शनिवार, रविवार तेज गर्मी, लू, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में अगले 5/6 दिन भारी हो सकते हैं। तेज गर्मी से अधिकतम तापमान ग्वालियर, जबलपुर में 45 डिग्री तक जाने की संभावना है, वहीं भोपाल में 43 तो इंदौर में 42 डिग्री तक जा सकता है। आसमान साफ रहने से सूर्य की किरणें प्रभावित करेंगी, लू चलने की पूरी पूरी संभावना है।

दक्षिण से उत्तर पूर्व की ओर चल रहे बादलों ने तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की है, आज भी संभावना रहेगी। साथ ही आज तमिलनाडु,केरल, छग, उड़ीसा में भी बारिश होगी।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की हवाएं पूरी तरह असरकारक नहीं है इसलिए बादलों का पंजाब, हरियाणा, कश्मीर में दखल रहेगा, बारिश की संभावना कम रहेगी। लद्दाख में भी बर्फबारी ब्रेक ले सकती है। कश्मीर में कल से बादल गहरा सकते हैं। अगले सप्ताह बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है। राजस्थान में गर्मी बढ़ेगी।