Commissioner Inspects Sanitation Arrangements : निगम आयुक्त भाना ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण!

ड्यूटी से नदारद 40 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना-पत्र! गंदगी करने पर 2 पर जुर्माना, 50 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त!

39

Commissioner Inspects Sanitation Arrangements : निगम आयुक्त भाना ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण!

Ratlam : महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार शहर को साफ-स्वच्छ बनाने हेतु नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा करवाए जा रहें सफाई कार्य का निरीक्षण करने मंगलवार को निगम आयुक्त अनिल भाना शहर के गांधी नगर, शिव नगर, मीरा कुटी, अमृत सागर तालाब क्षेत्र में पंहुचे थे। कमिश्नर ने जमात खाने के पीछे का नाला, वार्ड 30 की नालियों, वार्ड 49 के सुविधाघर आदि की सफाई कार्य का निरीक्षण किया।उन्होंने सफाई संरक्षकों को निर्देशित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

IMG 20260421 WA0536

इसके साथ ही सनसिटी कॉलोनी में एस आर हाड़ा व नागरवास में अनस द्वारा कचरा एवं गंदगी करने पर 250-250 रूपए का जुर्माना किया गया। साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 50 किलो अमानक पॉलीथीन भी जब्त की गई। इसके अलावा सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डो में बिना सूचना के अनुपस्थित 40 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर एक दिवस का वेतन काटा गया!

IMG 20260421 WA0535