WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में भीषण चक्रवात बनने के संकेत, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए खतरे की घंटी!

मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में भारी बारिश के आसार

WhatsApp Image 2023 07 31 At 07.41.51

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में भीषण चक्रवात बनने के संकेत, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए खतरे की घंटी!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के दक्षिण पूर्वी इलाके में स्थित बंगाल की खाड़ी में कल से विशाल चक्रवात के बनने का क्रम शुरू हुआ है। आज शाम तक इसकी दिशा गति पुख्ता होने की संभावना है। बहरहाल आज इसका रुख ओडिशा की ओर है। चक्रवात पूरा बनने तक उसकी दिशा भटकती रहती है। एक बार गोल होने के बाद उसकी सही दिशा की पहचान हो पाती है। अभी लग रहा है भारत की तरफ जिसकी संभावना 90% बढ़ने की है।ऐसा हुआ तो बंगाल उड़ीसा, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ के लिए यह प्रारंभिक अवस्था में प्रभावित करेगा, जिससे इन राज्यों में भारी वर्षा की संभावना अगले दिनों में बनेगी।

भारत के उत्तर पूर्व में भी चक्राकार बादलों का समूह चल रहा है, जो उत्तर प्रदेश, बिहार के रास्ते प्रवेश कर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल और उड़ीसा को प्रभावित कर रहे हैं।

इधर उत्तर पश्चिम में अभी भी बादलों का रुख हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली की ओर अग्रसर है, जहां दोपहर बाद बारिश की संभावना रहेगी।

मध्य प्रदेश में आज भी बादल छाए रहेंगे। खासकर पूर्वी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना बनेगी। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम में भी कुछ जगह पर अचानक तेज बारिश की संभावना रहेगी। रिमझिम मौसम कई स्थानों पर बना रहेगा।

आज महाराष्ट्र में भी पूर्वी मानसून के चलते बारिश की स्थिति कई जगह बनती रहेगी। मुंबई में हल्की बारिश हो सकती है जबकि कर्नाटक के उत्तरी भाग में भी बारिश की संभावना बनेगी। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना हो सकती है आज सुरक्षित रह सकते हैं तमिलनाडु और केरल।