WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update:अगले 10 दिनों तक लद्दाख और कश्मीर में बर्फबारी,MP में रविवार को छाएंगे घने बादल,तापमान में उछाल आना शुरू

3084

Weather Update:अगले 10 दिनों तक लद्दाख और कश्मीर में बर्फबारी,MP में रविवार को छाएंगे घने बादल,तापमान में उछाल आना शुरू

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारत के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में आज से बर्फबारी का दौर तेजी से शुरू होगा जो अगले 10 दिनों तक चलने की संभावना है। खासकर लद्दाख और कश्मीर में खासी बर्फबारी होने की संभावना है। इसका असर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक होने की संभावना भी नजर आ रही है। यही नहीं अगले सप्ताह हरियाणा, दिल्ली, पंजाब में भी बारिश हो सकती है।

 

मध्य प्रदेश में पश्चिम दिशा से बादलों का आना शुरू हो गया है। रविवार को अधिकांश बादल प्रदेश के हिस्सों में छा सकते हैं। इंदौर, भोपाल, जबलपुर में तापमान में उछाल आ रहा है। लेकिन ग्वालियर संभाग में ठंड का माहौल अभी भी बना रहेगा। हालांकि वहां भी तापमान में उछाल दो डिग्री आया है।

साउथ अफ्रीका से चल रहा बादलों का रैला भारत में राजस्थान और गुजरात से प्रवेश करते हुए मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से गुजरते हुए पूर्व दिशा की ओर जा रहा है। ये बादल महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़,उड़ीसा तक छाए हुए हैं। कल से गहरे बादल मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल तक फैल सकते हैं।

पश्चिमी हवाओं के कारण भारत में कोहरा लगभग समाप्ति की ओर अग्रसर है।