WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: पश्चिम विक्षोभ से उत्तर भारत में बारिश बर्फबारी की संभावना,MP में कल से बढ़ेगा ठंड का असर

1343

Weather Update: पश्चिम विक्षोभ से उत्तर भारत में बारिश बर्फबारी की संभावना,MP में कल से बढ़ेगा ठंड का असर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान में अपना आज से असर दिखा रहा है। इन स्थानों पर बादल समाय हुए हैं और कुछ जगह बारिश की संभावना बन रही है। इसके असर से आने वाली दिनों में ठंड और भी तेज हो सकती है।

 

मध्य प्रदेश में मौसम साफ है। उत्तरी क्षेत्र में कोहरे का असर है। यहां पर कल से 2 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में कमी आएगी। ठंड की संभावना बढ़ेगी जो पूरे सप्ताह तक कायम रह सकती है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में और दो डिग्री की कमी आ सकती है।

 

दक्षिण भारत में अभी भी बिखरे चक्रवात का असर बना हुआ है जिसके कारण बादल एक बार फिर कर्नाटक और केरल की तरफ रुख कर रहे हैं।