WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: कश्मीर में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना,MP में अधिकतम तापमान में आ सकती है 38 डिग्री तक उछाल!

861
WhatsApp Image 2024 03 12 At 8.18.47 AM

Weather Update: कश्मीर में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना,MP में अधिकतम तापमान में आ सकती है 38 डिग्री तक उछाल!

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है लेकिन उसकी हवाएं भारत में आकर भारत के शीर्ष से गुजर रही है। इस कारण पश्चिमी विक्षोभ का असर मुख्ता लेह लद्दाख में बर्फबारी के साथ होगा। कश्मीर में अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश की संभावना है जबकि हिमाचल प्रदेश में भी गुरुवार शुक्रवार को बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6 से 5 डिग्री तक लुड़क सकता है।

मध्य प्रदेश में अब तापमान में अगले सप्ताह उछाल आने की संभावना है अभी तापमान 33- 34 डिग्री के आसपास घूम रहा है जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के बीच में चल रहा है। आगामी सप्ताह अधिकतम तापमान में 33 से 37 और 38 डिग्री तक उछाल आ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में 2 डिग्री तापमान नीचे भी जा सकता है।

दक्षिण भारत में मौसम सामान्य रहेगा, तापमान में बढ़ोतरी होगी। दक्षिण महासागर में पूर्व दिशा से आ रहे बादल अभी दक्षिण राज्यों के बजाय वे दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ रहे हैं।