WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में असमान स्थिति, MP में मानसून सक्रिय,उत्तरी भाग में अभी कमजोर

3

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में असमान स्थिति, MP में मानसून सक्रिय,उत्तरी भाग में अभी कमजोर

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर भारत में आज पश्चिमी विक्षोभ ने जम्मू कश्मीर से घुसकर हिमाचल प्रदेश और पंजाब के उत्तरी भाग में प्रभाव डाला है जहां भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा राजस्थान से बादल तेज हवाओं के साथ गुजरात को छूते हुए अरब सागर में पश्चिम -दक्षिण बादलों के साथ मिल रहे हैं। इससे असमान मौसम की स्थिति बन रही है।

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है, लेकिन उत्तरी भाग में अभी कमजोर है। जबकि दक्षिण, पश्चिम और मध्य भाग में आज भी दोपहर बाद बादल सक्रिय हो सकेंगे। जबकि पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के पूर्वी भाग में भी हो सकेगा।

बंगाल की खाड़ी में मानसून नई जमावट से सक्रिय हो रहा है। यहां हवाओं का असर दक्षिण राज्यों में पूर्व से पश्चिम की ओर चल रहा है। कर्नाटक, महाराष्ट्र में मानसून का असर ज्यादा है और पश्चिमी समुद्रतटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, असम, अरुणाचल में आज भी भारी बारिश के आसार हैं।