Weather Update : मौसम बदला, कई इलाकों में तेज और हल्की बारिश!

तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार

326

New Delhi : मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही निकला। उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में आज मौसम बदल गया। बरेली में सोमवार देर रात से शहर में हल्की बारिश शुरू हो गई। मंगलवार सुबह 10 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।

वहीं, आसपास के जिलों में भी बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 25 जनवरी को बरेली समेत प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। शाहजहांपुर और बदायूं के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 25 जनवरी को प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। शाहजहांपुर और बदायूं के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 29 जनवरी तक गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है।

मौसम विज्ञानी ने बताया कि आने वाले दो दिनों में बारिश की रफ्तार और इसका दायरा भी बढ़ सकता है। इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है। बरेली में सोमवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।