WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

जब कांग्रेस की सरकार ही नहीं है तो नारी सम्मान योजना का क्या औचित्य -महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष

WhatsApp Image 2023 05 28 At 5.45.37 PM 696x522

जब कांग्रेस की सरकार ही नहीं है तो नारी सम्मान योजना का क्या औचित्य -महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी शर्मा ने कहा है कि जब कांग्रेस की सरकार ही नहीं है तो नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए जाने का भला क्या ओचित्य है।

आज दोपहर बड़वानी में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को लेकर पूछे गए प्रश्न पर श्रीमती शर्मा ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है ,ना भविष्य में इसे आना है तो ऐसे में नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरे जाने का औचित्य क्या है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला कल्याणकारी कार्य किए हैं और महिलाओं को पूरी तरह से सशक्त बनाया है। महिलाओं को लेकर कई योजनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बहुत काम किया है ।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि लाडली बहना योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी।

उन्होंने बताया कि लाडली बहना योजना से प्रदेश की बहनों के सौभाग्य का उदय हुआ है 10 जून से प्रदेश भर में पंजीकृत एक करोड़ पच्चीस लाख से अधिक बहनों में से पात्र बहनों को उनके अकाउंट में हर महीने ₹1000 मिलने लगेंगे । इतनी बड़ी संख्या में बहनों का पंजीकरण हमारी नीतियों और हमारी नीयत के प्रति प्रदेश की माताओं बहनों के अटूट विश्वास का प्रतीक है !

उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना से बहनों के जीवन में बदलाव का नया अध्याय लिखा जाएगा साथ ही इस योजना से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार आएगाव महिलाओं में बचत की प्रवृत्ति बढ़ेगी। उन्होंने दावा किया कि लाडली बहना योजना महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा करेगी और उनके सशक्तिकरण की मिसाल बनेगी।

उन्होंने कहा कि सभी ग्रामों में लाडली बहना सेनाएं बनेगी और बड़े ग्रामों में 21 सदस्य और छोटे ग्रामों में 11 सदस्य शामिल किए जाएंगे।