WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Who Has Been Posted in District for 10 Years : 10 साल से एक ही जिले में जमे पुलिस वालों की PHQ ने जानकारी मांगी!

पीएचक्यू ने पत्र जारी कर 7 दिन में हर जिले से नाम मांगे! देखिए, जारी किया गया पत्र!

Who Has Been Posted in District for 10 Years : 10 साल से एक ही जिले में जमे पुलिस वालों की PHQ ने जानकारी मांगी!

Bhopal : दस साल से एक ही जिले में जमे पुलिस वालों के अब उन जिलों में दिन पूरे हो गए। ऐसे पुलिस वालों को वहां से हटाने की कार्यवाही शुरू हो गई। इसलिए कि एक ही जगह रहने से कामकाज में उनकी निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) ने हर जिले से ऐसे पुलिस कर्मचारियों के नाम और ब्यौरा अगले 7 दिन में मांगा है। तय है कि जल्द ही इन्हें अन्यत्र भेजा जाएगा।

पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी पत्र ने ऐसे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टेंशन बढ़ा दी। मुख्यालय से सभी आईजी और एसपी को पत्र जारी कर ऐसे डीएसपी, इंस्पेक्टर्स और सब इंस्पेक्टर्स की जानकारी मांगी है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक ) के हस्ताक्षर से डीजी विशेष पुलिस स्थापना, डीजी लोकायुक्त, डीजी ईओडब्ल्यू, सभी रेंज के आईजी, सभी जिलों के एसपी के अलावा अन्य पुलिस इकाई प्रमुखों को पत्र जारी कर उनके यहाँ 10 साल से पदस्थ पुलिस वालों की जानकारी मांगी गई।

इसलिए यह जानकारी मांगी 

जारी पत्र में कहा गया कि कई पुलिस अधिकारी लंबी अवधि से एक ही जिले में जमे हैं। इसके फलस्वरूप उनके द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही करने में कई बार प्रश्न उठते हैं। अतः आपके जिला/इकाई अंतर्गत पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की पृथक-2 सूची तैयार कराएं, जो एक ही जिले में 10 साल से अधिक समय पदस्थ रहे हों।

IMG 20250221 WA0004

7 दिन में जानकारी भेजने का आदेश 

मुख्यालय ने इसका एक प्रोफार्मा भी अधिकारियों को भेजा है, जिसमें पूरी जानकारी भरकर मांगी गई। आदेश में कहा गया है कि मांगी गई जानकारी 7 दिन में भेजी जाए।