Who Will Be Next CS Of MP: नए मुख्य सचिव को लेकर फिर चर्चाओं का दौर शुरू

1414

Who Will Be Next CS Of MP: नए मुख्य सचिव को लेकर फिर चर्चाओं का दौर शुरू

भोपाल: मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंक के कार्यकाल को अभी ढाई माह शेष बचे हैं लेकिन मध्यप्रदेश में एक बार फिर से अगले मुख्य सचिव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि इकबाल सिंह बैंस अब पुनः सेवा वृद्धि नहीं चाहते हैं और उन्होंने इस बात को गंभीरता के साथ मुख्यमंत्री को अवगत भी करा दिया है।

इन्हीं चर्चाओं के बीच अब मध्यप्रदेश में मुख्य सचिव के लिए फिर से नए नामों की चर्चाएं शुरू हो गई है।

वरिष्ठता के हिसाब से देखा जाए तो तो केंद्र में पदस्थ 1987 बैच के अधिकारी अजय तिर्की सबसे वरिष्ठ हैं। वे भारत सरकार में सचिव स्तर के अधिकारी है और इसी साल दिसंबर में रिटायर हो रहे हैं। उन्हें शायद ही मुख्यमंत्री मुख्य सचिव के कुर्सी से नवाजे। इसके बाद नाम आता है 1988 बैच की वीरा राणा का। वे मध्यप्रदेश में बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की चेयरमैन है और उनके रिटायरमेंट को अभी 1 साल पूरा बकाया है। तो क्या मुख्यमंत्री चुनावी साल के दौरान किसी महिला को मुख्य सचिव बनाना चाहेंगे? मध्यप्रदेश में निर्मला बुच के बाद अभी तक कोई भी महिला मुख्य सचिव नहीं रही है। ऐसे में वीरा राणा का मुख्य सचिव बनना, महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्यप्रदेश के लिए एक नई उपलब्धि ही माना जाएगा।

पूर्व में मुख्यमंत्री के सचिव रहे और वर्तमान में भारत सरकार में प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री और इंटरनल ट्रेड के सचिव अनुराग जैन और मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। यह दोनों अधिकारी 1989 बैच के हैं और मुख्यमंत्री के निकट माने जाते हैं।

वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस को अगर अब सेवा वृद्धि नहीं मिली तो वे 31 मई 2023 को रिटायर हो जायेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैंस को राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह के स्थान पर नियुक्त किया जा सकता है जिनका कार्यकाल जून 2023 को समाप्त हो रहा है।