Priyanka Chopra ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? सपोर्ट में कंगना ने कहा- शाहरुख की दोस्ती में करण ने किया था मजबूर

कंगना रनोट के बाद विवेक अग्निहोत्री ने भी प्रियंका के लिए ट्वीट किया

1023

Priyanka Chopra ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? सपोर्ट में कंगना ने कहा- शाहरुख की दोस्ती में करण ने किया था मजबूर

प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड छोड़ने की वजह पर दिया गया बयान चर्चा में है। अब कंगना रनौत ने इस पर रिऐक्ट किया है। कंगना ने इंडस्ट्री का माहौल बिगाड़ने का जिम्मेदार करण जौहर को ठहराया है।

लिखा है कि शाहरुख खान से प्रियंका की ‘दोस्ती’ की वजह से उन्हें भारत छोड़ने पर मजबूर किया गया था और इसके पीछे करण जौहर का हाथ था। कंगना ने अपने ट्वीट में करण जौहर के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है। हालांकि, प्रियंका ने किसी का नाम लिए बिना कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं मिलने दिया जा रहा था और इंडस्ट्री के गंदे खेल से थक चुकी थीं। प्रियंका ने हिंट दी है कि लोग उनका करियर बर्बाद करने पर तुले थे। अब कंगना ने लिखा है कि एक सेल्फ मेड महिला को भारत छोड़ना पड़ा। हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उन्हें बैन किया था।

प्रियंका को देश से भागने पर किया मजबूर
प्रियंका के बयान के बाद कंगना रनौत ने ट्वीट किया है, “प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि बॉलीवुड में लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बनाया, बुली किया और इंडस्ट्री से बाहर कर दिया। एक सेल्फ मेड महिला को भारत छोड़ना पड़ा। सबको पता है कि करण जौहर ने उन्हें बैन किया था। मीडिया ने करण जौहर से उनके विवाद की वजह शाहरुख खान से प्रियंका की ‘दोस्ती’ के बारे में बहुत कुछ लिखा था। मूवी माफिया क्रूएला जो कि हमेशा कमजोर आउटसाइडर्स की तलाश में रहता है, उसे प्रियंका में परफेक्ट पंचिंग बैग दिख गया। उसने उन्हें प्रताड़ित करने में पूरी ताकत लगा दी कि उन्हें भारत छोड़ना पड़ा।”

जलनखोर ने बिगाड़ा इंडस्ट्री का माहौल
कंगना ने एक और ट्वीट में लिखा है कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी आउटसाइडर थे लेकिन उनके वक्त इंडस्ट्री का कल्चर खराब नहीं था। इसे करण जौहर जैसे लोगों ने खराब किया। वह लिखती हैं, इस बेहूदा, जलनखोर और जहरीले इंसान को फिल्म इंडस्ट्री का कल्चर खराब करने और माहौल बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराना चाहिए जो कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के दिनों में कभी नहीं था।

जब प्रियंका और शाहरुख के अफेयर के थे चर्चे
प्रियंका चोपड़ा ने आर्मचेयर एक्सपर्ट पॉडकास्ट में डैक्स शेफर्ड से बातचीत में कहा था, मुझे इंडस्ट्री में किनारे लगाया जा रहा था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे, मेरे विचार लोगों से नहीं मिल रहे थे, मैं उस तरह के गेम खेलने में अच्छी नहीं हूं तो मैं राजनीति से थक गी थी और मुझे एक ब्रेक चाहिए था। बता दें कि प्रियंका ने जब बॉलीवुड छोड़ा तो उनके और शाहरुख खान के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि करण जौहर ने प्रियंका को शाहरुख से दूर करने के लिए कई पैंतरे अपनाए थे।

एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि बॉलीवुड में पॉलिटिक्स का शिकार हो रही थीं, साथ ही उन्हें कार्नर पर किया जा रहा था। पॉलिटिक्स से थक चुकीं प्रियंका ने हॉलीवुड में करियर बनाने का फैसला किया था। उनके इस बयान के बाद अब धीरे-धीरे बॉलीवुड सेलिब्रिटी उनके सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं। अब कंगना रनोट के बाद विवेक अग्निहोत्री ने भी प्रियंका के लिए ट्वीट करते हुए उन्हें रियल लाइफ स्टार बताया है।

Bheed box office collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर “भीड़” को पहले दिन दर्शक नहीं मिले