WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

घरेलू हिंसा, उत्पीड़न जैसी समस्या पर महिलाएं तुरंत वन स्टाप सेंटर पर शिकायत करें – केंद्रीय मंत्री श्रीमती ठाकुर

WhatsApp Image 2025 04 18 At 14.19.05

घरेलू हिंसा, उत्पीड़न जैसी समस्या पर महिलाएं तुरंत वन स्टाप सेंटर पर शिकायत करें – केंद्रीय मंत्री श्रीमती ठाकुर

वन स्टाप सेंटर ओर आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण कर बच्चों और महिलाओं से संवाद किया

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। अल्पप्रवास पर मंदसौर पहुंची केन्‍द्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर ने वन स्टाप सेंटर मंदसौर एवं जीवागंज वार्ड क्रमांक 17 आंगनबाड़ी केंद्र 1 का निरीक्षण किया। वन स्टाप सेंटर पर पौधारोपण भी किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा, मारपीट जैसी समस्याएं होने पर तुरंत वन स्टाप सेंटर पर शिकायत करें। वन स्टाप सेंटर के माध्यम से तुरंत गाड़ी की सुविधा भी प्राप्त होती है। आंगनवाड़ी केंद्र में गर्मी के दिनों में बच्चों का विशेष तौर पर ध्यान रखें। गर्भवती माता, बच्चों को समय-समय पर सभी टीके जरूर लगवाएं। उन्हें सभी तरह का पोषण आहार प्रदान करें। गर्भवती माता एवं बच्चों की समय पर सभी तरह की जाँचें करवाए। आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन खुलना चाहिए।

WhatsApp Image 2025 04 18 at 14.19.05 1

इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद किया एवं आंगनबाड़ी में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों को अपने हाथों गिफ्ट भी प्रदान किए। एक छोटे बच्चे को दुलार करते हुए केंद्रीय मंत्री श्रीमती ठाकुर ने उसे गोद में उठा लिया और बतियाने लगी, बच्चे को गिफ्ट भी दी।

आपने सरकार द्वारा प्रदान की जा रही योजनाएं जिसमें पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, 70 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलना, मुद्रा बैंक योजना के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

WhatsApp Image 2025 04 18 at 14.19.06

उन्होंने कहा की मुद्रा बैंक योजना के माध्यम से महिलाएं छोटे-छोटे काम शुरू कर सकती है। इस योजना के माध्यम से छोटे-छोटे कामों के लिए लोन मिल जाता है।

इस दौरान सांसद श्री सुधीर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला शान्ति फरक्या निर्मला गुप्ता अन्य सभी जनप्रतिनिधि, डीपीओ श्री पीसी चौहान, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार महिलाएं मौजूद थे।