Women United Against Rapist : दुष्कर्मी व ब्लैकमेलर कोचिंग संचालक के विरोध में एकजुट हुई महिलाएं!

दुष्कर्मी के पक्ष में वकीलों से पैरवी न करने की लगाई गुहार!

1660
Women United Against Rapist

Women United Against Rapist :
दुष्कर्मी व ब्लैकमेलर कोचिंग संचालक के विरोध में एकजुट हुई महिलाएं!

Ratlam : दुष्कर्मी व ब्लैकमेलर कोचिंग संचालक के विरोध में रतलाम में महिलाएं एकजुट हुई है। महिलाओं ने दुष्कर्मी के पक्ष में वकीलों से पैरवी न करने की गुहार लगाई है। मामले में महिलाओं ने एसपी को ज्ञापन भी दिया है।

बता दे कि शहर की 80 फीट रोड़ क्षेत्र में स्थित विजन इंग्लिश कोचिंग सेंटर के संचालन के नाम पर संचालक संजय पोरवाल द्वारा अपने कोचिंग में आने वाली महिलाओं व युवतियों के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाए जाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर रतलाम पुलिस प्रशासन ने संजय पिता मोहनलाल पोरवाल निवासी दीनदयाल नगर के विरुद्ध दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग की धाराओं में प्रकरण भी दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार भी किया हैं। साथ ही इस आरोपित के कब्जे से हजारों अश्लील वीडियो आदि भी बरामद किए गए हैं।

WhatsApp Image 2024 04 12 at 7.37.20 PM

इस मामले में मातृ-शक्तियों ने अभिभाषक संघ और शहर के अधिवक्ताओं से आग्रह किया हैं कि दुष्कर्मी आरोपी संजय पोरवाल के पक्ष में पैरवी नही कर समाज को नैतिकता का संदेश देने का कष्ट करें। ऐसे में हम सभी का भी ये दायित्व है कि आरोपित संजय पोरवाल को कड़ी सजा मिले।
महिलाओं ने कहा यह प्रकरण अपने आप में शहर के लिए कलंक है और इससे शहर के हर नागरिक का सिर शर्म से झुका हैं। आरोपी ने गुरु-शिष्य परम्परा को कलंकित किया हैं। ऐसे व्यक्ति समाज के बीच रहने के काबिल नही हैं।

शातिर मानसिकता वाले होकर बहन बेटियों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित करने वाले संजय पोरवाल का केस को लेकर शहर का कोई भी वकील पैरवी नहीं करें।

WhatsApp Image 2024 04 12 at 7.37.21 PM

रतलाम शहर की समस्त महिलाएं व जाग्रत नारी समिति ने ऐसे घृणित कार्य करने वाले की भर्त्सना करते हुए आरोपी को कठोर से कठोर सजा दिलवाने की मांग एसपी राहुल कुमार लोढ़ा से भी की हैं।

इस मामले में SP को ज्ञापन देने में सीमा टाक अध्यक्ष जाग्रत नारी समिति, पूर्व पार्षद अदिति दवेसर
एडवोकेट प्रबल वेलफेयर सोसायटी, अर्चना पालीवाल, विधा सांखला, आशा सोनी, बबिता नागर,पुष्पा शाह, सुषमा शर्मा, शिला,
प्रीती सोलंकी एडवोकेट,
मोनिका, बबली पाल सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।