वीडियो: ‘बादाम खाकर तेज किजिए याददाश्त,ताकि मिले फाइल’, हाउसिंग बोर्ड अफसर के खिलाफ युवक का अनोखा विरोध

31

वीडियो:’बादाम खाकर तेज किजिए याददाश्त,ताकि मिले फाइल’, हाउसिंग बोर्ड अफसर के खिलाफ युवक का अनोखा विरोध

बिलासपुर: सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के काम के तरीके पर लोग अक्सर सवाल खड़े करते हैं। कई बार सरकारी कर्मचारियों के काम का लोग अनोखे तरीके से विरोध भी करते हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है। सरकारी दफ्तर के करीब एक साल से चक्कर काटकर थक चुके एक युवक ने मैडम की याद बढ़ाने के लिए बादाम लाकर उसके टेबल में रख दिया।

सरकारी अधिकारी के काम के रवैये से परेशान युवक अपने साथ बादाम लेकर पहुंचा। उसने यहां काम करने वाली मैडम की टेबल के सामने बादाम फेंककर बोला की बादाम खाना और जब याद आ जाए की फाइल कहां रखी है तो मुझे बता देना।दरअसल, यह घटना तिफरा हाउसिंग बोर्ड कार्यालय की है।

युवक ने अपना नाम तरुण साहू बताया है। युवक ने बताया कि एक साल पहले तिफरा में उसने रिसेल से EWS कोटे का एक फ्लैट खरीदा था। उसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद विभाग को फाइल नहीं मिल रही है। युवक ने कहा कि जब भी मैं ऑफिस आता हूं यहां बैठी मैडम हर बार यह कहती हैं कि फाइल नहीं मिल रही है।