Show Cause Notice To BJYM Secretary : मारपीट की घटना पर शुभेंदु गौड़ समेत 3 को कारण बताओ नोटिस!

24 घंटे में जवाब मांगा, शनिवार शाम भाजयुमो नगर अध्यक्ष की पिटाई की घटना हुई!

978

Show Cause Notice To BJYM Secretary : मारपीट की घटना पर शुभेंदु गौड़ समेत 3 को कारण बताओ नोटिस!

Indore : भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा के साथ शनिवार को हुई मारपीट की घटना पर शुभेंदु गौड़ समेत 3 पदाधिकारियों को तड़के नोटिस जारी किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी ने मोर्चा के प्रदेश मंत्री शुभेंदु गौड़ को कारण बताओ नोटिस दिया है। इसके अलावा दो अन्य कार्यकर्ताओं को भी नोटिस दिए जाने जानकारी मिली। इस नोटिस में कहा गया है कि इंदौर में भंवरकुआं पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता द्वारा जो अभद्र व्यवहार किया गया, वह संगठन की गरिमा के प्रतिकूल आचरण है। यह घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। आप 24 घंटे के अंदर घटनाक्रम के बारे में अपनी भूमिका को स्पष्ट रूप से बताएं अन्यथा आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2023 06 11 at 11.35.14 AM

शनिवार शाम भंवरकुंआ क्षेत्र के एक ढाबे पर भाजयुमो के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा की भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पिटाई कर दी थी। बताया गया कि सौगात मिश्रा ने शुभेंदु गौड़ के पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे नाराज होकर उनकी पिटाई की गई। भाजयुमो के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ ढाबे पर चर्चा के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार भी मौजूद थे।

मारपीट के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढाबे में भी जमकर तोड़फोड़ की। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हुई है और वहां के वीडियो वायरल हो रहे हैं। मारपीट में प्रदेश अध्यक्ष का कुर्ता भी फट गया। सूचना पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामला शांत करवाया। दोनों पक्षों को भाजपा के पार्टी कार्यालय पर बुलाया गया था, लेकिन बताते हैं कि शुभेंदु गौड़ नहीं पहुंचे थे।