Alien Corpse:दुनिया के सामने पहली बार आया 3 उंगलियों वाले 2 एलियंस का शव

807

Alien Corpse:दुनिया के सामने पहली बार आया 3 उंगलियों वाले 2 एलियंस का शव

एलियंस क्या सच में होते हैं? ये सवाल आपके और हमारे मन में बना हुआ है और आज से नहीं हजारों सालों से बना हुआ है। क्या पृथ्वी के अलावा कोई और ग्रह भी है जहां पर ज़िन्दगी मौजूद है? इन सब सवालों जवाबों के लिए निरंतर साइंटिस्ट काम कर रहे हैं और अब हम ये यहां पर आपको बता रहे हैं।

क्या हमारी धरती पर एलियंस रहते हैं? इस बारे में कई सारी थ्योरी चलती है. हाल ही में एक पूर्व अमेरिकी खुफिया अधिकारी रिटायर्ड मेजर डेविड ग्रुश (David Grusch) ने इस बात का दावा किया था कि अमेरिका के पास लंबे समय से एलियन की मौजूदगी का सबूत है और अमेरिका इसे पूरी दुनिया से छिपाता रहा है. लेकिन अबक्योंकि हाल ही में मेक्सिको ने ऐसा दावा किया है कि उसने एलियंस की लाशों को दिखाया है। ये दावा है मैक्सिको की तरफ से साइंटिस्टों का कि ये एलियंस की लाशें हैं। अब इसकी वजह से पूरी दुनिया में तहलका मच गया है।

84f24226230b9212e0047f612352b0bea945c5b42aed2e13cfd98c62ec7b2212

पहली बार ऐसा हुआ है कि साइंटिस्टों ने एलियंस की कथित लाश को दुनिया के सामने दिखाया है। मंगलवार को मैक्सिको की संसद में दो एलियंस के शव को दिखाया गया है। अब ये दावा वहां पर साइंटिस्टों के द्वारा किया जा रहा है और इस खबर में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय होगी।

Red Wine VIDEO: सड़कों पर ‘रेड वाइन’ का सैलाब बहता देख लोग हैरान रह गए ? 

बताया जा रहा है कि ये दोनों एलियंस के शव लगभग हजार साल से ज्यादा पुराने हैं। इस दावे के बाद दुनिया के साइंटिस्टों में बहस शुरू हो गई है। साइंटिस्टों ने दावा किया है कि एलियंस की इन लाशों को पेरू के कुछ कुएं से बरामद किया गया है। मेक्सिको की संसद में एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान साइंटिस्टों ने दो कथित एलियंस के शव को विश्व के सामने पेश किया था।

India Vs Bharat Controversy: इंडिया या भारत? देश के नाम पर छिड़े बवाल के बीच जानिए सबसे सरल व्याख्या,तो ये खबर वाकई सच है?

Mobile Addiction क्या है और मोबाइल की लत को कैसे छोड़े!