Arrested Permanent Warranties : पुलिस ने डेढ़ माह में 432 स्थाई वारंटियों को पकड़ा

11 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक फरार आरोपी भी चढ़े पुलिस के हत्थे!

857

Arrested Permanent Warranties : पुलिस ने डेढ़ माह में 432 स्थाई वारंटियों को पकड़ा

Ratlam : SP राहुल कुमार लोढा के निर्देश पर रतलाम पुलिस ने विगत कई वर्षो से फरार चल रहें स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाते हुए डेढ़ महीने में 432 स्थाई वारंटियों को पकड़ा।इनमें कुछ-कुछ आरोपी 10 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे थे।

जिले की पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के माध्यम से 01अगस्त से 20 सितंबर तक,वर्ष सन 2004 से लेकर सन 2023 के मध्य विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहें 432 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।इनमें से 08 आरोपी 10 वर्षों से अधिक समय से फरार चल रहें थे।

WhatsApp Image 2023 09 21 at 5.13.23 PM

जानिए पकड़ाए वारंटी 8 आरोपियों के नाम
1. थाना माणकचौक के प्रकरण में 19 वर्ष से फरार चल रही आरोपी प्रेम‌बाई गोसर निवासी गांधीनगर रतलाम को गिरफ्तार किया गया।
2. थाना ताल के अपराध क्रमांक 63/2005 में 17 वर्ष से फरार चल रहें आरोपी कमलेश पिता अंबाराम ढोली निवासी सांवेर थाना सोनकच्छ जिला देवास को गिरफ्तार किया गया।
3. थाना ताल के अपराध क्रमांक 63/2005 में 17 वर्ष से फरार चल रहें आरोपी अशोक पिता प्रताप सिंह ढोली निवासी धकड़सेरी सोनकच्छ जिला देवास को गिरफ्तार किया गया।
4. थाना ताल के अपराध क्रमांक 157/2008 में 15 वर्ष से फरार चल रहें आरोपी विष्णु ऊर्फ बिना पिता प्यार जी खटीक निवासी जावरा रोड ताल को गिरफ्तार किया गया।
5. थाना स्टेशन रोड रतलाम के अपराध क्रमांक 50/2004 में 13 वर्ष से फरार चल रहें आराेपी मंगुनाथ पिता उदानाथ कालबेलिया ग्राम नांदलेटा थाना पिपलौदा को गिरफ्तार किया गया।
6. थाना बिलपांक के अपराध क्रमांक 87/04 में 12 वर्ष से फरार चल रहें आरोपी नारायण खारेल पिता मोहनलाल माली निवासी सिमलावदा को गिरफ्तार किया गया।
7. थाना जावरा शहर के प्रकरण क्रमांक 423/05 में 11 वर्ष से फरार चल रहें आरोपी गुरुचरण सिंह पिता महेंद्र सिंह निवासी बारिया थाना गंधवानी जिला धार को गिरफ्तार किया गया।
8. थाना ताल के अपराध क्रमांक 43/1999 में 11 वर्ष से फरार चल रहें आरोपी विक्रम पिता किशन कंजर अरनिया जिला झालावाड़ राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।