Congress MLA Now in BJP : कांग्रेस MLA सचिन बिरला अब बने भाजपा के सदस्य! 

दो साल पहले कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की, पर विधायक बने रहे!

1309

Congress MLA Now in BJP : कांग्रेस MLA सचिन बिरला अब बने भाजपा के सदस्य! 

Bhopal : औपचारिक रूप से आज कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने भाजपा की सदस्यता ले ली। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उन्होंने विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

सचिन बिरला खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक थे। लेकिन, अक्टूबर 2021 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। लेकिन, भाजपा के सदस्य नहीं बने थे। आज उन्होंने आधिकारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ली।

IMG 20231008 WA0043

अक्टूबर 2021 में नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद खंडवा लोकसभा सीट के उपचुनाव हुए थे। चुनाव से 6 दिन पहले सचिन बिरला ने कांग्रेस को झटका देते हुए वे भाजपा में शामिल हो गए थे। बड़वाह के बेड़िया में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में सचिन बिरला भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर बड़वाह सीट से भाजपा के हितेन्द्र सिंह सोलंकी को करीब 30,500 वोटों से हराया था। बड़वाह विधानसभा क्षेत्र खरगोन जिले में आता है, लेकिन यह खंडवा लोकसभा सीट का हिस्सा है। जहां 30 अक्टूबर 2021 को उपचुनाव हुआ था।

IMG 20231008 WA0044

कांग्रेस छोड़कर भी विधायक बने रहे

विधानसभा के स्पीकर गिरीश गौतम ने भाजपा में शामिल हो चुके विधायक सचिन बिरला की सदस्यता खत्म करने से इनकार कर दिया था। कांग्रेस ने दलबदल कानून के तहत 31 दिसंबर 2021 को बिरला की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी। तकनीकी कारणों के आधार पर स्पीकर ने कांग्रेस की मांग ठुकराई थी। कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉ गोविंद सिंह ने 9 नवंबर 2021 को बिरला की सदस्यता खत्म करने का आवेदन दिया था। फिर इसे स्थगित करने को कहा।

25 नवंबर को दोबारा आवेदन दिया और सदस्यता खत्म करने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने इस आवेदन में तकनीकी त्रुटि पाई। विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने तीन पेज का आदेश जारी किया है। डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि बिरला ने मुख्यमंत्री के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की थी। उन्होंने इंटरनेट मीडिया अकाउंट में स्वयं को भाजपा का सदस्य बताया है। सारे दस्तावेज हमने दिए थे। विधानसभा ने हमसे कोई पूछताछ नहीं की।