Priyanka’s Meeting Today : प्रियंका गांधी की आज इंदौर और धार में चुनाव सभा!

दोपहर एक बजे धार जिले के डही और शाम 4 बजे इंदौर में जन सभा!

389

Priyanka’s Meeting Today : प्रियंका गांधी की आज इंदौर और धार में चुनाव सभा!

 

Indore : विधानसभा के दौरान आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर और धार जिले में चुनाव सभा करेंगी। दोपहर एक बजे वे धार जिले के कुक्षी विधानसभा इलाके के डही में जनसभा को संबोधित करेंगी। इंदौर और धार जिले में कांग्रेस के किसी भी स्टार प्रचारक की यह पहली चुनाव सभा है।

वे शाम चार बजे इंदौर में रोबोट चौराहे के समीप मैदान में उनकी सभा होगी। ये इंदौर का क्षेत्र क्रमांक-5 है। उनके साथ सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, अन्य नेता और विधानसभा के उम्मीदवार होंगे।

धार के कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के डही में कांग्रेस की महामंत्री प्रियंका गांधी आज दोपहर एक बजे आम सभा को संबोधित करेंगी। यह सभा डही के पुलिस ग्राउंड पर आयोजित होगी। हेलीपेड डही-अराडा मार्ग के डूब घाटा में बनाया गया है। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी रहेंगे।

कुक्षी से कांग्रेस के उम्मीदवार सनी बघेल हैं, जो पिछले दो चुनाव से रिकॉर्ड वोटों से चुनाव जीत रहे हैं। प्रियंका धार जिले के कुक्षी, गंधवानी, मनावर, सरदारपुर सहित पड़ोसी जिलों आलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी जैसे आदिवासी बहुल जिलों के कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं से अपील करेंगी।