WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

CM’s Ram Ram Message : ‘सभी को राम राम’ कहकर क्या संदेश देना चाहते है CM शिवराज सिंह चौहान!

2014

CM’s Ram Ram Message : ‘सभी को राम राम’ कहकर क्या संदेश देना चाहते है CM शिवराज सिंह चौहान!

सोशल मीडिया X पर इस मैसेज क्या है इशारा !

Bhopal : मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का चुनाव सोमवार को होना है। परसों शाम 7 बजे तीन पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर सुबह-सुबह ‘सभी को राम राम’ लिखकर जो संदेश दिया,अनुमान लगाने वाले उसका अलग अलग मतलब निकाल रहे है। लोग सोच रहे है कि ‘सभी को राम राम’ कहकर CM शिवराज सिंह चौहान क्या संदेश देना चाहते है!

सोशल मीडिया X पर इस मैसेज का आखिर क्या है इशारा ! इस संदेश का मतलब लोग अपने तरीके से समझ भी रहे हैं।
सियासी चर्चाओं में यह समझा जा रहा है कि क्या कही उन्हें संभवतः कोई इशारा मिल गया है!
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के इस संदेश के दोनों मतलब निकाले जा रहे हैं। हो सकता है उन्हें फिर जिम्मेदारी सौंपी जा रही है या उनकी जगह किसी और को मध्य प्रदेश की बागडोर सौंपी जा रही है। यदि सौंपा जा रहा है तो बतौर धन्यवाद सबको राम राम किया और यदि ऐसा नहीं है तो उन्होंने विदाई के लिए ये संदेश दिया?
यह सिर्फ एक कयास है, क्योंकि अभी तक CM शिवराज सिंह चौहान ने ऐसा मैसेज कभी नहीं किया। अब आप भी अनुमान लगाइए और सोचिए कि उन्होंने सबको राम राम क्यों कहा!