Scindia Took Care of Old Man : शोक प्रकट करने आए बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, सिंधिया परिवार ने संभाला!

95 साल के बुजुर्ग गणपतलाल नीखरा सिंधिया परिवार से कई सालों से जुड़े!

1384
Scindia Took Care of Old Man

Scindia Took Care of Old Man : शोक प्रकट करने आए बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, सिंधिया परिवार ने संभाला!

Gwalior : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया के निधन के बाद अब कई लोग उनके यहां अपना शोक प्रकट करने पहुंच रहे हैं। इन दिनों रोज कई लोग श्रद्धांजलि देने जा रहे हैं। रविवार को ग्वालियर के 95 वर्षीय गणपतलाल नीखरा भी जय विलस पैलेस पहुंचे थे। वहां उन्हें चक्कर आ गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में स्वयं ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे ने उन्हें संभाला।

गणपतलाल नीखरा अपने बेटे के साथ महल पहुंचे थे। श्रद्धांजलि सभा में अचानक उन्हें चक्कर आने लगे तो केंन्द्रीय मंत्री ज्योतिरात्यि सिंधिया ने उन्हें तुरंत संभाला। उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे भी बुगुर्ज के पास पानी लेकर पहुंची और बुजुर्ग की सेवा में जुट गई। सिंधिया के बेटे महाआर्यमन ने बुजुर्ग को लाठी का सहारा दिया और खड़ा किया। प्रियदर्शिनी राजे ने बुजुर्ग को घेरकर खड़ी भीड़ को हटाया।

IMG 20240520 WA0021

गणपत राम चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य हैं। इस दौरान गणपत राम ने जीवाजीराव जी से लेकर सभी पीढ़ियों के कई किस्से सुनाए। बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी गाड़ी से उन्हें उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की।

नेपाल के शाही परिवार से थीं राजमाता

ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया नेपाल के शाही परिवार की थीं। उनके दादा जुद्ध शमशेर जंग बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री रहे। उन्हें प्रिसेंस किरण राजलक्ष्मी देवी के नाम से भी जाना जाता था। उनकी शादी साल 1966 में ग्वालियर के महाराजा स्व माधवराव सिंधिया से हुई थी।