पलक झपकते ही हिरण को दबोच कर पेड़ पर चढ़ गया तेंदुआ, वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल..

पन्ना टाइगर रिजर्व का बताया जा रहा है वीडियो

6309

पलक झपकते ही हिरण को दबोच कर पेड़ पर चढ़ गया तेंदुआ, वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल..

राजेश चौरसिया की खास तस्वीरें 

पन्ना: वर्तमान में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पन्ना टाइगर रिजर्व का बताया जा रहा है।

● *यह है वीडियो..* 

वीडियो में जंगल का राजकुमार कहा जाने वाला तेंदुआ एक वयस्क हिरण का शिकार कर पेड़ पर चढता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल तेंदुए ने पलक झपकते ही हिरण का शिकार कर दबोच लिया और पल भर में उसे लेकर पेड़ पर चढ़ गया।

● *लोगों ने किया था कैमरे में कैद..* 

हालांकि इस अदुतीय दुर्लभ नजारे को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वहीं यह वीडियो पन्ना टाइगर रिजर्व का बताया जा रहा है।

● *पन्ना टाईगर रिजर्व में होते हैं दुर्लभ दीदार..* 

बता दें कि पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों और तेंदुओं की बढ़ती संख्या के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हो चुका है और यहां बाघ, तेंदुआ, भालू सहित कई दुर्लभ वन्य प्राणियों के आसानी से दीदार हो जाते हैं।

● *1 जुलाई से टाईगर रिजर्व बंद, वीडियो कुछ दिन पुराना..* 

हालांकि वर्तमान में पन्ना टाइगर रिजर्व के गेट पर्यटकों के लिए बंद चल रहे हैं, जो‌ हर वर्ष 1 जुलाई को बंद होने के बाद अगले साल 1 अक्टूबर को खुलते हैं। लेकिन पन्ना टाइगर रिजर्व के आसपास के मार्गों से गुजरने वाले लोगों को बाघ, तेंदुआ, भालू, हिरण आदि के दीदार आसानी से हो ही जाते हैं। हालांकि यह वीडियो टाइगर रिजर्व के बफ़र जॉन का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।