Rahul in Budget Discussion : लोकसभा में बजट पर चर्चा के बहाने राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा!

191

Rahul in Budget Discussion : लोकसभा में बजट पर चर्चा के बहाने राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा!

जो चक्रव्यूह में अभिमन्यु के साथ हुआ, वही किसानों और माता-बहनों के साथ हो रहा!

New Delhi : बजट पर चर्चा में आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने महाभारत का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हजारों सालों पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को 6 लोगों ने चक्रव्यूह में घेरकर मारा था। चक्रव्यूह के अंदर डर होता है, हिंसा होती है और अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मारा था।

चक्रव्यूह के बहाने सरकार पर वार

राहुल ने कहा कि मैंने चक्रव्यूह के बारे में रिसर्च की, तो पता चला कि उसका एक और नाम होता है पद्म व्यूह। ये लोटस के शक्ल में होता है। 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है, वो भी लोटस चिह्न में है और उसका चिह्न पीएम अपनी छाती में लगाकर चलते हैं। जो चक्रव्यूह में अभिमन्यु के साथ हुआ, वही किसानों के साथ, माता बहनों के साथ हो रहा है।

WhatsApp Image 2024 07 29 at 19.59.33 1

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि द्रोणाचार्य, कर्ण, कृपाचार्य, कृतवर्मा, अश्वत्थमा और शकुनी ने घेरकर मारा था। आज भी चक्रव्यूह में 6 लोग हैं। सेंटर में 6 लोग कंट्रोल करते हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अंबानी और अडाणी।

कोरोना में छोटे बिजनेस खत्म किए

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोरोना के समय आपने छोटे बिजनेस को खत्म किया, इस वजह से बेरोजगारी बढ़ी है। यहां वित्त मंत्री बैठी हैं, अब युवाओं के लिए आपने क्या किया? आपने इंटर्नशिप की बात की, लेकिन ये शायद एक मजाक है। आपने कहा कि ये हिंदुस्तान की 500 कंपनियों में है। पहले आपने पैर तोड़ दिए, अब आप बैंडेज लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

पेपर लीक पर सवाल उठाया

राहुल ने कहा कि आज युवाओं के लिए पेपर लीक बड़ा मुद्दा है। जहां भी जाओ, बेरोजगारी वहां है. एक तरफ पेपर लीक चक्रव्यूह और दूसरी तरफ बेरोजगारी चक्रव्यूह। दस साल में 70 बार पेपर लीक हुए हैं। पहली बार आपने सेना के जवानों को अग्निवीर के चक्रव्यूह में फंसाया। इस बजट में अग्निवीरों के पेंशन के लिए एक रुपया नहीं है।

73% पिछड़े-दलित, इन्हें कहीं जगह नहीं

नेता प्रतिपक्ष ने बजट की हलवा सेरेमनी का फोटो दिखाते हुए कहा कि इसमें एक भी आदिवासी, दलित या पिछड़ा अफसर नहीं दिख रहा। 20 अफसरों ने बजट तैयार किया। आपने एक माइनॉरिटी और एक ओबीसी को रखा, बाकी को तो फोटो में आने ही नहीं दिया। देश में करीब 73% दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोग हैं, लेकिन इनको कहीं जगह नहीं मिलती।

कई बातों पर सत्ता पक्ष को आपत्ति भी हुई

सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी के कई बयानों पर आपत्ति जताई। इस दौरान स्पीकर ओम बिड़ला ने भी नेता प्रतिपक्ष से सदन के नियमों का पालन करने की बात कही। अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर कई आरोप लगाए। इस दौरान बजट की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार ओबीसी की भागीदारी का सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट बनाने वाले 20 अधिकारियों में से केवल एक अल्पसंख्यक और एक ओबीसी समुदाय से हैं। उनके इस बयान पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक मिनट से झेंप गई। उन्होंने आपना माथा पकड़ लिया।