Omicron in Chindwada : नीदरलैंड से छिंदवाड़ा आया ओमिक्रोन, प्रशासन ने महिला को मुश्किल से ढूंढा

442
Omicron Variant

Chindwada : इंदौर के बाद छिंदवाड़ा दूसरा शहर है, जहाँ ओमीक्रोन (Omicron) की इंट्री हुई। 26 साल की महिला में ओमीक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई। ये महिला हाल ही में नीदरलैंड से लौंटी है। छिंदवाड़ा के परासिया रोड के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक महिला ओमिक्रोन पॉजिटिव मिली।

SDM अतुल सिंह ने बताया है कि महिला नीदरलैंड से आई थी। इसकी सेंपलिंग दिल्ली में हुई, जहां से ओमीक्रोन वेरिएंट पॉजिटिव मिलने के बाद उसकी सूचना छिंदवाड़ा प्रशासन को मिली। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही इस महिला की कांटेक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है।

यह महिला 27 दिसंबर को छिंदवाड़ा पहुंची थी। महिला 27 दिसंबर को पातालकोट एक्सप्रेस से छिंदवाड़ा आई थी। 30 दिसंबर को उसकी रिपोर्ट मिली। लेकिन, महिला का 30 दिसंबर से फोन बंद था। मुश्किल से प्रशासन ने इसे तलाश कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।