BJP State President Tour : शनिवार को रतलाम आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

जानिए प्रदेश अध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम!

778

BJP State President Tour : शनिवार को रतलाम आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा!

Ratlam : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो के सांसद विष्णुदत्त शर्मा 14 सितंबर को रतलाम जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे सैलाना में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और रतलाम में सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं जनप्रतिनिधिगण साथ रहेंगे।

प्रदेशध्यक्ष शर्मा 14 सितंबर को प्रातः 8:30 बजे सर्किट हाउस में प्रमुख कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के निवास पर जाएंगे और वहां से 10:30 बजे सैलाना के लिए रवाना होगे। सैलाना में शर्मा प्रात 11 बजे ओसिन परिसर पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे।

इसमें मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं संयोजक तथा बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सैलाना से दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर रतलाम आएंगे। यहां दोपहर 12:30 बजे रूद्र पैलेस में आयोजित प्रबुद्धजन, व्यापारी, चिकित्सक, अभिभाषक एवं सीए आदि के सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे शामिल होंगे।

इसके बाद महापौर प्रहलाद पटेल के निवास पर जाएंगे और दोपहर 2 बजे भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अतिथि गार्डन में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर झाबुआ प्रस्थित कर जाएंगे।