Haryana Result : हरियाणा के रुझानों में BJP की बढ़त, शुरू के रुझानों में आगे आने के बाद कांग्रेस पिछड़ी!

कांग्रेस की कुमारी शैलजा को अभी भी भरोसा कि अंतिम नतीजे उनके पक्ष में ही होंगे!

146

Haryana Result : हरियाणा के रुझानों में BJP की बढ़त, शुरू के रुझानों में आगे आने के बाद कांग्रेस पिछड़ी!

 

Chandigarh : हरियाणा विधानसभा चुनाव के 90 सीटों के नतीजों की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होती हुई दिख रही है। कांग्रेस पार्टी ने अभी तक दो सीटों पर जीत हासिल की है, जिसमें नूंह और पुन्हाना विधानसभा सीट है। वहीं भारतीय जनता पार्टी 49 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग पर आंकड़ा जारी करने में देर करने का आरोप लगाया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने ऐलान किया कि बीजेपी की सरकार बनने पर नायब सिंह सैनी ही सीएम बनेंगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज अंबाला कैंट विधानसभा सीट से दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद अनिल विज पीछे हो गए। लाडवा सीट से नायब सैनी आगे चल रहे हैं। वहीं जुलाना विधानसभा सीट पर विनेश फोगाट भी आगे हो गई। कालका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा सातवें राउंड के बाद 6131 वोटो से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने 19851 वोट हासिल किया। जबकि, भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने 25982 वोट हासिल किए।

IMG 20241008 WA0059 IMG 20241008 WA0058

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने कहा कि ये शुरुआती दौर है। अभी वक्त रहते ही आपको पता चल जाएगा, कांग्रेस जीत रही है। कई राउंड की काउंटिंग बाकी है। दुष्यंत चौटाला हार रहे हैं उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन किया। उसका नतीजा वो भुगत रहे हैं। रुझान पर नहीं जाना चाहिए। किसी राउंड में कम, किसी राउंड में ज्यादा होता है। अंतिम नतीजे में आप देखेंगे कि कांग्रेस की सरकार बनती हुई नजर आएगी। उन्होंने यह नहीं बताया कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, जो होगा आला कमान ही तय करेगा। चेहरा किसी का भी सामने नहीं रखा गया है। आने वाले टाइम में आला कमान तय करेगा की कौन सीएम बनेगा।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। कई सीटों पर करीब चार राउंड तक की गिनती पूरी हो गई। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी 51 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी महज 33 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, जब वोटों की गिनती शुरू हुई थी तब कांग्रेस पार्टी ने बढ़त बना रखी थी। कांग्रेस एक वक्त पर 50 से अधिक सीटों पर आगे चल रही थी। लेकिन, जैसे ही ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई, वैसे ही बीजेपी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी।
शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत से आगे निकल चुकी है. वहीं कांग्रेस अब पिछड़ती हुई नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी गुड़गांव के सभी सीटों पर आगे चल रही है। जब वोटों की गिनती शुरू हुई थी तब कांग्रेस आगे चल रही थी। लेकिन, अब पासा पलटता हुआ नजर आ रहा है।