विनय निगम, बुद्धेश वैद्य , वरद मूर्ति मिश्रा सहित 17 अधिकारियों को IAS अवार्ड

1702
Katni Mayor

भोपाल: भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय द्वारा आज मध्य प्रदेश संवर्ग के विनय निगम, सुधीर कोचर,दिलीप कापसे, बुद्धेश वैद्य,संजय जैन,वरद मूर्ति मिश्रा सहित 17 मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के अधिकारियों को IAS अवार्ड हो गया है। इस संबंध में आज केंद्र सरकार ने इन अधिकारियों की भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हेतु अधिसूचना जारी की गई।

WhatsApp Image 2022 01 17 at 5.53.52 AM

भोपाल में विगत 20 दिसंबर को हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में 54 अधिकारियों के नामों के विचारों के उपरांत 17 अधिकारियों के नाम पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हेतु मोहर लगाई गई थी। इन सभी अधिकारियों के आईएएस अवार्ड होने की अधिसूचना आज जारी की गई। विनय निगम को उच्चतम न्यायालय द्वारा वरिष्ठता प्रदान करने के आदेश उपरांत पदोन्नति प्रदान की गई है।