Lassitude in Making Senior Citizen Card : सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने में हो रही देरी पर श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन!

202

Lassitude in Making Senior Citizen Card : सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने में हो रही देरी पर श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन!

Jaora : भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाने, बनने वाले सीनियर सिटीजन कार्ड के बनने में हो रही कोताही को लेकर अब सामाजिक संगठनों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा जिला प्रशासन को लिखित आवेदन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की हैं।

समिति द्वारा 3 फरवरी 2026 को कलेक्टर रतलाम के नाम आवेदन जावरा अनुविभागीय अधिकारी सुनील जायसवाल को प्रदान किया गया, जिसमें सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को जल्द प्रारंभ करने का अनुरोध किया है। आवेदन में उल्लेख किया गया कि भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्ड बनाकर दिया जाना आवश्यक हैं, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं व सुविधाओं का लाभ मिल सकें।

कई वरिष्ठ नागरिक प्रतीक्षा में!

समिति सचिव राजकुमार हरण ने बताया कि वर्तमान में संस्था से जुड़े सदस्य सभी वरिष्ठ नागरिक हैं जो लंबे समय से सीनियर सिटीजन कार्ड के लिए प्रतीक्षा कर रहें हैं। समिति ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि यदि निर्देश दिए जाएं तो सभी सदस्यों के आधार कार्ड, फोटो एवं सदस्य सूची तत्काल उपलब्ध कराई जा सकती है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 19 जनवरी 2026 को वरिष्ठजनों के प्रतिनिधिमंडल समिति अध्यक्ष अभय सुराणा के नेतृत्व में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी जावरा से मुलाकात कर इस विषय पर सकारात्मक चर्चा की थी सुराणा का कहना हैं कि सीनियर सिटीजन कार्ड नहीं बनने के कारण सीनियर सिटीजन शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, स्वास्थ्य लाभ, यात्रा रियायत एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। यह स्थिति चिंता का विषय हैं।

प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की मांग!

समिति अध्यक्ष अभय सुराणा ने जिला प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि वह इस मामले में स्पष्ट निर्देश जारी कर शीघ्र कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू कराए ताकि वरिष्ठ नागरिकों को उनका अधिकार समय पर मिल सकें।

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मांग पर कितनी गंभीरता से संज्ञान लेता है और कब तक वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिलती है। ज्ञापन सौंपते समय संस्था के वरिष्ठ 86 वर्षीय आनंदीलाल संघवी के साथ ही नेमीचंद जैन प्रकाशचंद संघवी, अनिल धारीवाल, शिखर चंद जैन, अभय सुराणा, राजकुमार हरण आदि सदस्यगण मौजूद थे!