Bhopal में MBBS की पढ़ाई कर रही आलीराजपुर की छात्रा की संदिग्ध मौत: बाथरूम में मिला शव

544

Bhopal में MBBS की पढ़ाई कर रही आलीराजपुर की छात्रा की संदिग्ध मौत: बाथरूम में मिला शव

BHOPAL: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही आलीराजपुर जिले की एक 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव मंगलवार सुबह कोहेफिजा थाना क्षेत्र के एक निजी हॉस्टल के बाथरूम में मिला। घटना के बाद कॉलेज परिसर और उसके गृह जिले आलीराजपुर में शोक का माहौल है।

● बाथरूम में मिला शव, पास में पड़ी थी एसिड की खाली बोतल
जानकारी के अनुसार छात्रा प्रथम वर्ष की एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी और एक निजी हॉस्टल में अपनी रूम पार्टनर के साथ रह रही थी। मंगलवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो साथियों को आशंका हुई। दरवाजा खुलवाकर देखा गया तो वह बाथरूम में बेसुध पड़ी मिली। मौके पर एक खाली एसिड की बोतल भी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

● अक्टूबर में लिया था प्रवेश, पढ़ाई को लेकर गंभीर थी
छात्रा आलीराजपुर जिले के एक गांव की निवासी बताई जा रही है। उसने हाल ही में अक्टूबर 2025 में गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई को लेकर गंभीर रहती थी और डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि वह पढ़ाई के दबाव को लेकर तनाव में रहती थी, हालांकि पुलिस ने इसे अभी पुष्टि नहीं किया है।

● सुसाइड नोट नहीं मिला, हर पहलू से जांच
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। हॉस्टल प्रबंधन और सहपाठियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों को समझा जा सके।

● परिजन पहुंचे भोपाल, कॉलेज में शोक
घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन भोपाल पहुंच गए। कॉलेज प्रशासन ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। छात्रा की असामयिक मृत्यु से सहपाठी स्तब्ध हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने और चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। फिलहाल पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही