
इजरायल के साथ भाईचारा, दोस्ती और पारस्परिक प्रेम बढ़ता रहे…
कौशल किशोर चतुर्वेदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इज़राइल दौरे के अलग-अलग मायने निकाले जा सकते हैं। प्रधानमंत्री के इसराइल दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी इसराइली संसद में गाजा जनसंहार का भी जिक्र करेंगे। यह बयान देते समय प्रियंका को भी पता होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंक के खिलाफ बोलेंगे और आतंक की भूमि गाजा का नाम उनकी जुबां पर भी नहीं आएगा। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रियंका की भावनाओं के ठीक विपरीत इसराइल की संसद में हमास के 7 अक्तूबर हमले का जिक्र भी किया। यरूशलम में इसराइली संसद कनेसेट को संबोधित किया। और 7 अक्तूबर, 2023 को हमास के हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इसराइली संसद कनेसेट को संबोधित किया है। उन्होंने 7 अक्तूबर, 2023 को हमास के हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। यानी की तस्वीर साफ है कि अब एक निर्णायक युद्ध आतंक के खिलाफ तब तक चलता रहेगा जब तक आतंकी सोच पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाती।
पीएम मोदी ने हमास के हमले को एक ‘आतंकी’ हरकत बताते हुए कहा, “भारतीय लोग इसकी पीड़ा को समझते है। आम लोगों की हत्या को कोई भी तर्कसंगत नहीं ठहरा सकता है।”
पीएम मोदी से पहले इसराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने पीएम मोदी को ‘दोस्त से बढ़कर भाई’ बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय दौरे पर इसराइल गए हैं। राजधानी तेल अवीव पहुंचने पर इसराइली पीएम नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा के साथ उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया था। और आतंक इसका समर्थन करने वाले पाकिस्तान को मोदी की इजरायल यात्रा से अपने देश का भविष्य समझ में आने लगा होगा।
नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘महान भारतीय नेता’ बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते बहुत बेहतर पीएम मोदी के कार्यकाल में हुए हैं।
उन्होंने कहा, “मैं यह कहना चाहूंगा कि आप सिर्फ़ दोस्त नहीं, बल्कि भाई हैं।”
पीएम मोदी के कनेसेट पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इसराइली संसद में ‘मोदी-मोदी’ के नारे गूंजे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इसराइल दौर पर हैं। उनके स्वागत में इसराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पत्नी सारा के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे।
पीएम मोदी ने इसराइल पहुंचने के बाद एक्स पर पोस्ट किया, “इसराइल पहुंच गया हूं। मुझे बहुत सम्मानित महसूस हो रहा है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और श्रीमती नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत किया। मैं द्विपक्षीय बातचीत और अच्छे नतीजों की उम्मीद करता हूँ जो भारत-इसराइल दोस्ती को और मज़बूत करेंगे।”
इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी का स्वागत करने के बाद एक्स पर लिखा, “आज मैंने पत्नी सारा के साथ अपने अच्छे दोस्त और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया, जो इसराइल के एक और ऐतिहासिक दौरे पर आए हैं।”
“हमारे बीच गहरी दोस्ती है, हम अक्सर बात करते हैं। मुझे लगता है कि हमारी यह दोस्ती हमारे दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाती है।”
तो भारत और इजराइल के बीच क्या भाईचारा, दोस्ती और पारस्परिक प्रेम ऐसे ही लगातार बढ़ता रहे। शायद आने वाला समय इस दोस्ती के महत्व को बेहतर तरीके से रेखांकित करने वाला है। पाकिस्तान की धड़कनें तेज हो रही हैं। पर शायद अब पाकिस्तान के पास गुनाहों की माफी का कोई रास्ता नहीं बचा है। और समय आ गया है कि दुनिया से आतंक का खात्मा हो और आतंकी मानसिकता भी पूरी तरह से दफन हो… तभी दुनिया चैन की सांस ले सकेगी।
लेखक के बारे में –
कौशल किशोर चतुर्वेदी मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हैं। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पिछले ढ़ाई दशक से सक्रिय हैं। पांच पुस्तकों व्यंग्य संग्रह “मोटे पतरे सबई तो बिकाऊ हैं”, पुस्तक “द बिगेस्ट अचीवर शिवराज”, ” सबका कमल” और काव्य संग्रह “जीवन राग” के लेखक हैं। वहीं काव्य संग्रह “अष्टछाप के अर्वाचीन कवि” में एक कवि के रूप में शामिल हैं। इन्होंने स्तंभकार के बतौर अपनी विशेष पहचान बनाई है।
वर्तमान में भोपाल और इंदौर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र “एलएन स्टार” में कार्यकारी संपादक हैं। इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एसीएन भारत न्यूज चैनल में स्टेट हेड, स्वराज एक्सप्रेस नेशनल न्यूज चैनल में मध्यप्रदेश संवाददाता, ईटीवी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ में संवाददाता रह चुके हैं। प्रिंट मीडिया में दैनिक समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका में राजनैतिक एवं प्रशासनिक संवाददाता, भास्कर में प्रशासनिक संवाददाता, दैनिक जागरण में संवाददाता, लोकमत समाचार में इंदौर ब्यूरो चीफ दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। नई दुनिया, नवभारत, चौथा संसार सहित अन्य अखबारों के लिए स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर कार्य कर चुके हैं।





