WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

सनोज मिश्रा और उनकी फैमिली पर लगाए गए आरोपों को लेकर मोनालिसा के पिता जय भोसले ने कहा- उसे झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जा रही है

411
WhatsApp Image 2026 03 26 At 06.51.50

सनोज मिश्रा और उनकी फैमिली पर लगाए गए आरोपों को लेकर मोनालिसा के पिता जय भोसले ने कहा- उसे झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जा रही है

खरगोन: कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा के पिता जय भोसले ने उसके द्वारा लगाए गए सनसनीखेज आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि एक्टिंग सिखाने वाली मोनालिसा को अब झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

उन्होंने मोनालिसा और उसके पति द्वारा सनोज मिश्रा और उनकी फैमिली पर लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि यह सब सुनने के पहले उन्हें मौत आ जाती तो अच्छा रहता। उन्होंने कहा कि एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने वाली मोनालिसा उनकी चाल में फंसकर झूठ बोलने की ट्रेनिंग ले रही है।

उन्होंने कहा कि सनोज मिश्रा उन्हें बेटी की तरह मानते थे और शूटिंग के वक्त तो 80 लोगों की यूनिट रहती थी। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान या तो वह 24 घंटे साथ रहते थे या उसकी चाची उसके साथ में रहती थी। उन्होंने कहा कि मोनालिसा ने हमेशा सनोज मिश्रा की तारीफ की। कभी भी इस तरह की बात सामने नहीं आई कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा उसके साथ अश्लील हरकत करते थे। मोनालिसा के पिता जय भोसले ने सनोज मिश्रा को भगवान जैसा निरूपित करते हुए कहा कि उन पर आरोप लगाना बहुत गलत और अपमान जनक बात है।

उन्होंने फिल्म की शूटिंग में मात्र तीन लाख खर्च करने की बात को हास्यास्पद बताते हुए कहा इतना तो यूनिट को एक जगह से दूसरी जगह जाने में लग जाता था। उन्होंने कहा कि नेपाल से लेकर कई स्थानों पर गए, इतना खर्च तो फ्लाइट की टिकट में ही खर्च हो जाता था। उन्होंने कहा कि मोनालिसा को फंसा कर अब वे लोग उसकी जिंदगी बनाने की कोशिश करने वाले सनोज मिश्रा को ही फसाने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लव जिहाद शब्द से वह वाकिफ नहीं है। लेकिन उन्हें जितना भी समझ में आता है उसके मुताबिक भोली भाली और नादान मोनालिसा के साथ बड़ी चीटिंग हुई है।उन्होंने कहा कि उज्जैन ट्रेनिंग के दौरान सनोज मिश्रा तो काफी कम समय के लिए आते थे, और ट्रेनिंग की प्रोग्रेस का पूछताछ कर चले जाते थे।

उन्होंने कहा कि मुझे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा कि अब मैं क्या करूं। मैं इस मुसीबत से बचने के लिए सभी के हाथ पैर जोड़ते फिर रहा हूं।