Jhabua Creates History : 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में झाबुआ ने रचा सफलता का इतिहास, मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने जताई प्रसन्नता, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं!

399

Jhabua Creates History : 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में झाबुआ ने रचा सफलता का इतिहास, मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने जताई प्रसन्नता, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं!

राजेश सोनी की रिपोर्ट!

Jhabua : जिले ने इस वर्ष हायर सेकेण्डरी एवं हाई स्कूल परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में झाबुआ जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मध्य प्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है। हायरसेकेण्डरी परीक्षा में झाबुआ ने 93.23% परिणाम के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया हैं जो जिले के लिए गर्व का विषय है। वहीं, हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में भी झाबुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 87.83% परिणाम के साथ प्रदेश के शीर्ष 5 जिलों में स्थान बनाया है।

WhatsApp Image 2026 04 15 at 16.38.40

सहायक आयुक्त सुप्रिया बिसेन ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं प्रशासन के सतत प्रयासों का परिणाम है। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के स्तर को और सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य है कि झाबुआ का प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए। भविष्य में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जाएगा, ताकि जिले के विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

WhatsApp Image 2026 04 15 at 16.38.39 1

उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह सिद्ध कर दिया है कि झाबुआ के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। साथ ही, उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मंत्री सुश्री भूरिया ने उन विद्यार्थियों का भी हौसला बढ़ाया जो इस बार परीक्षा में सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि परीक्षा के अंक ही योग्यता का अंतिम मापदंड नहीं होते। निराश होने के बजाय अपनी कमियों को समझकर पुनः प्रयास करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज और शासन उनके साथ खड़ा है।

मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की मिसाल!

झाबुआ जिले की होनहार छात्रा कु. सीमा पिता कांतिलाल भयडिया कक्षा 10वीं, शा. कन्या उ.मा.वि. राणापुर ने 495% अंक प्राप्त कर न केवल जिले का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर नई ऊंचाइयों को छू लिया। अणु पब्लिक स्कूल थांदला की प्रतिभाशाली छात्रा हर्षि लूणावत ने वाणिज्यिक संकाय में प्रदेश में 6ठां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

WhatsApp Image 2026 04 15 at 16.38.39 2

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर SDM थांदला भास्कर गाचले ने छात्रा को सम्मानित किया इस अवसर पर उनके परिवार एवं विद्यालय परिवार को भी सम्मानित कर इस सफलता में उनके योगदान को सराहा गया!