
आमजन के सुझावों से होगा मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाईयों का पुनर्गठन, 15 अप्रैल से 15 जून तक दे सकेंगे पोर्टल पर सुझाव
भोपाल. मध्यप्रदेश में प्रशासनिक इकाईयों का पुनर्गठन करने के लिए राज्य सरकार अब आमजन के सुझावों का उपयोग भी करेगी। इसके लिए मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग ने पंद्रह अप्रैल से पंद्रह जून के बीच मध्यप्रदेश के रहवासियों से प्रशासनिक इकाईयों के पुनर्गठन के लिए सुझाव मांगे है।
ये सुझाव मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की वेबसाईट एमपी एयूआरसी डॉट एमपी डॉट जीओवी डॉट इन पर दिए जा सकेंगे।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों एवं जन अपेक्षाओं केआधार पर और अधिक जनोन्मुखी एवं सुलभ प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक इकाईयों के गठन एवं युक्तियुक्तकरण के लिए मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग का गठन किया गया है।
इस कार्य में व्यापाक जनसहभागिता के लिए मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग ने वेब पोर्टल एमपी एयूआरसी डॉट एमपी डॉट जीओवी डॉट इन का उपयोग शुरु किया है। इस पोर्टल पर आमजन प्रशासनिक इकाईयों के पुनर्गठन के लिए अपने सुझाव दे सकेंगे। इन सुझावों के परीक्षण के आधार पर आयोग इनका उपयोग करेगा और प्रशासनिक इकाईयों का पुनर्गठन करेगा।





