SP Takes Action in Namli Custody Death Case: गायत्री सोनी को हटाया, अमित कोरी बने नए थाना प्रभारी 

SP ने त्वरित कार्रवाई एवं निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश

663

SP Takes Action in Namli Custody Death Case: गायत्री सोनी को हटाया, अमित कोरी बने नए थाना प्रभारी 

 

Ratlam : जिले के नामली थाने में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिए गए 38 वर्षीय व्यक्ति ने थाना परिसर के भीतर ही 15-16 अप्रैल की दरम्यानी रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस बड़ी लापरवाही के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी गायत्री सोनी को हटा दिया है। उनके स्थान पर अमित कुमार कोरी ने नए थाना प्रभारी के रूप में चार्ज सौंपा हैं जिन्होंने चार्ज भी संभाल लिया है।

IMG 20260416 WA0215

इसके साथ ही एसपी अमित कुमार ने मामले को गंभीरता से लेकर प्रकरण की जांच के निर्देश प्रदान किए गए है। बता दें कि नामली थाने पर नाबालिग पीड़िता की रिपोर्ट पर अभियुक्त के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को रात्रि में थाना हवालात में बंद किया गया था। 16 अप्रैल को प्रातः लगभग 4:30 बजे हवालात चेकिंग के दौरान अभियुक्त की संदिग्ध अवस्था में होना पाया गया था। मामले में एसपी अमित कुमार ने प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच के आदेश दिए है।

एसपी ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग!

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों एवं स्टाफ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करते हुए हवालात सुरक्षा, अभियुक्त तलाशी प्रक्रिया, रात्रि निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

क्या कहते हैं एसपी!

मामले में एसपी अमित कुमार ने बताया कि रतलाम पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ की जा रही हैं!