चोरी की कार लेकर तंग गलियों में घूसा चोर,फिर मचाया तांडव,7 गाड़ियों को मारी टक्कर! देखिये वीडियो

37

चोरी की कार लेकर तंग गलियों में घूसा चोर,फिर मचाया तांडव,7 गाड़ियों को मारी टक्कर! देखिये वीडियो

चंडीगढ़. लुधियाना शहर के शिमलापुरी इलाके में रविवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार सफेद रंग की बलेनो कार ने रास्ते में आने वाले हर वाहन को टक्कर मारना शुरू कर दिया.ये लुधियाना का शिमलापुरी इलाका है जहां किसी फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि रीयल सीन चल रहा है। सफेद रंग की ये बलेनो कार चोरी की है और चोर पुलिस से बचने के लिए भागने की कोशिश कर रहा है। इस घटनाक्रम में कार सवार तंग गली में घुस गया और वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसने 7 वाहनों को टक्कर मारी जिनमें बाइक, कार और ऑटो शामिल हैं। इस पर भी नहीं रुका और एक घर की दीवार तोड़कर बिजली के खंभे से जा टकराई। इसके बाद चोर पुलिस की गिरफ्त में आया।

.शिमलापुरी क्षेत्र में हुई इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए, जिससे लोगों में आक्रोश के साथ-साथ डर का माहौल भी बन गया। घटना की शुरुआत उस समय हुई जब शिमलापुरी से एक कार के चोरी होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस हरकत में आ गई और तुरंत अलर्ट जारी कर दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में जगह-जगह नाकेबंदी की गई और पुलिस टीमों को रणनीतिक रूप से तैनात किया गया, ताकि चोरी की कार को भागने का कोई मौका न मिल सके।

सात वाहनों को मारी टक्कर

सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस की नजर संदिग्ध ड्राइवर पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने जैसे ही उसे रुकने का इशारा किया, उसने आदेश मानने के बजाय अचानक तेज रफ्तार पकड़ ली और मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा। दशहरा ग्राउंड के आसपास की संकरी गलियों में उसने इतनी तेज गति से गाड़ी चलाई कि इलाके में अफरातफरी मच गई। भागने के दौरान उसने करीब सात वाहनों को टक्कर मार दी। इनमें एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक 100 सीसी बाइक, दो स्कूटर, एक ऑटो रिक्शा और दो खड़ी कारें शामिल थीं। लगातार हो रही टक्करों की तेज आवाज और उठती धूल ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया।

लगातार भगाता रहा कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार सड़क पर बेकाबू होकर दौड़ रही थी, जिससे राह चलते लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में जुटे रहे। कई लोग तो डर के मारे पास की दुकानों और घरों में शरण लेने को मजबूर हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ नजर आता है कि संदिग्ध ड्राइवर बेहद लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार पुलिसकर्मी उसका पीछा करते रहे, लेकिन आरोपी ने कहीं भी रुकने की कोशिश नहीं की और लगातार भागता रहा।

हालांकि पुलिसकर्मी पूरी कार्रवाई के दौरान मुस्तैद रहे और आखिरकार उन्होंने वाहन को चारों ओर से घेरकर चालक को पकड़ लिया। इस घटना में किसी की जान नहीं गई, जो राहत की बात है, लेकिन निजी और सार्वजनिक संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके और यह पता लगाया जा सके कि आरोपी अकेले इस वारदात को अंजाम दे रहा था या उसके पीछे किसी गिरोह का हाथ था।

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। हजारों यूजर्स ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कई लोगों का कहना है कि वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और इस तरह की लापरवाही आम लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। उन्होंने बार-बार अपराध करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की अपील की है।पुलिस ने भी स्पष्ट किया है कि आरोपी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा.

ASI Suspended: केस की जानकारी मांगने पर ASI का पारा चढ़ा ,बीजेपी कार्यकर्ता को जड़े 20 थप्पड़, सस्पेंड, FIR भी दर्ज ! देखिये वीडियो