सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ ने की आत्महत्या

337

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ ने की आत्महत्या

बुरहानपुर: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ ने खुदकुशी कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने खेत में कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बुरहानपुर अस्पताल पहुंचाया। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना की जानकारी मिलते ही बडी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और परिचित, दोस्त व रिश्तेदार उनके निवास पर पहुंच गए। अस्पताल में भी कार्यकर्ताओं, लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ पाटिल का खेत के कुएं में संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। भोलड़ा गांव स्थित निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, रिश्तेदारों की भीड़ लग गई है।

*विश्वनाथ उर्फ बाड़ू पाटिल है नाम*

दरअसल, बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई का नाम विश्वनाथ उर्फ बाड़ू पाटिल है। बताया जा रहा है कि घटना आज सुबह चार बजे की है। वह चुपचाप अपने घर से निकले थे। इसके बाद अपने गांव बोहरडा स्थित कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली है। कुआं इनके खेत के पास ही है। घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं।

*कलेक्टर एसपी मौके पर पहुंचे* 

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद बुरहानपुर के कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने गोताखोरों की मदद उनके शव को कुएं से निकाला है। इसमें करीब तीन घंटे का वक्त लगा है। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।