
MP में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला जारी, स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन में अध्यक्ष -उपाध्यक्ष नियुक्त
भोपाल: मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है।
इसी कड़ी में आज मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड में पूर्व सांसद के पी यादव को अध्यक्ष और संजीव कांकर को कॉर्पोरेशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।





