
इंदौर जिले में किसानों के लिए संवेदनशील पहल: विशेष परिस्थितियों वाले किसानों से सबसे पहले खरीदी जाएगी गेहूं उपज
इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा किसानों के हित में लगातार अनेक निर्णय लिए जा रहे हैं। किसानों के हितों के निर्णयों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए
इंदौर जिले में किसानों की सुविधा और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा एक सराहनीय और संवेदनशील पहल की गई है। इस पहल के तहत अब विशेष परिस्थितियों वाले किसानों को गेहूं उपज विक्रय में प्राथमिकता दी जाएगी।
*🌾क्या है नई व्यवस्था?*
जिन किसानों के घर में आगामी दिनों में शादी है, वे अपनी शादी की पत्रिका दिखाकर खरीदी केंद्र पर तत्काल स्लॉट बुकिंग करा सकेंगे।
जिन किसानों के परिवार में दु:खद घटना (गमी) हुई है, वे शोक पत्रिका के आधार पर भी प्राथमिकता से स्लॉट बुक कर सकेंगे।
*⚖️ खरीदी केंद्रों को दिए गए निर्देश*
ऐसे किसानों की उपज का तत्काल और प्राथमिकता से तौल किया जाएगा।
उपज विक्रय के बाद शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
सभी खरीदी केंद्रों के संस्था प्रबंधक, ऑपरेटर और नोडल अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
*📊 जिले में गेहूं उपार्जन की स्थिति*
समर्थन मूल्य पर अब तक 13,500 से अधिक किसानों से गेहूं खरीदा जा चुका है।
कुल उपार्जन 7 लाख क्विंटल से अधिक पहुंच गया है।
2 हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले किसानों के लिए भी पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
अभी तक 20,000 से अधिक किसान स्लॉट बुकिंग कर चुके हैं।
*🤝 किसानों के लिए राहत*
इस पहल से किसानों को समय पर उपज विक्रय और भुगतान में बड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन परिवारों को जिनके सामने शादी या अन्य आवश्यक परिस्थितियां हैं।





