Heatwave Wills Havoc : रतलाम में भीषण गर्मी का कहर, अब 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश!

132

Heatwave Wills Havoc : रतलाम में भीषण गर्मी का कहर, अब 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश!

Ratlam : भीषण गर्मी और लू के कारण मध्य प्रदेश (भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन) सहित कई जिलों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया है। इसी कड़ी में प्रदेश के सबसे गर्म जिले रतलाम में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर निर्णय लिया हैं। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक लोढ़ा ने रविवार को नया आदेश जारी करते हुए प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले गर्मी के प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया था। इसके बाद प्री-प्राइमरी से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 25 से 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 8वीं तक कर दिया गया हैं!

Screenshot 20260422 162955