
Suspend: इंदौर में PWD के प्रभारी EE समेत 3 इंजीनियर निलंबित, लोकायुक्त ट्रैप हुए थे
इंदौर: राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग इंदौर संभाग क्रमांक 1 के प्रभारी कार्यपालन यंत्री (EE) जयदेव गौतम, प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी टी के जैन और सब इंजीनियर अंशु दुबे को निलंबित कर दिया है।
बता दें कि ये तीनों इंजीनियर गत दिनों लोकायुक्त द्वारा रिश्वत लेते पकड़े गए थे।

शासन द्वारा जारी आदेश में यह बताया गया है कि इन इंजीनियरों ने आचरण सिविल सेवा नियमों के वर्णित प्रावधानों के विपरीत किया है। इसलिए इन तीनों इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में इन तीनों इंजीनियरों का मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग ग्वालियर रहेगा। इन्हें इस दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।





