Kissa-A-IAS: Kashish Bakshi: भोपाल में पढ़ी आर्मी ऑफिसर की बेटी बनी IAS अधिकारी

335

Kissa-A-IAS: Kashish Bakshi: भोपाल में पढ़ी आर्मी ऑफिसर की बेटी बनी IAS अधिकारी

Kashish Bakshi: भोपाल में डीपीएस स्कूल से 10वीं से 12वीं और बाद में भोपाल के ही एनएलआईयू से लॉ की पढ़ाई कर चुकी हरियाणा की कशिश बक्शी 2024 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में शानदार ऑल इंडिया 54वीं रैंक हासिल की थी.

Kissa-A-IAS: Kashish Bakshi: भोपाल में पढ़ी आर्मी ऑफिसर की बेटी बनी IAS अधिकारी

हरियाणा के अंबाला की रहने वाली कशिश बख्शी आर्मी में मेजर जनरल प्रवीण बख्शी की बेटी हैं. अपने पिता की बदलती पोस्टिंग की वजह से कशिश भारत के कई शहरों में रह चुकी हैं. उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल समेत कुल 10 अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई की है. आमतौर पर स्कूल बदलने की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर पड़ता है, लेकिन कशिश पर इसका कुछ खास फर्क नहीं पड़ा. चूंकि वह एक मेधावी छात्रा रही हैं, इसलिए उन्होंने कक्षा 10वीं में 10 सीजीपीए और कक्षा 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. उन्होंने अपनी कक्षा 10वीं से 12वीं तक की पढ़ाई डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) भोपाल से की है.

Kissa-A-IAS: Kashish Bakshi: भोपाल में पढ़ी आर्मी ऑफिसर की बेटी बनी IAS अधिकारी

*लॉ की पढ़ाई के दौरान शुरू की UPSC की तैयारी* 

कशिश सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों में भी शानदार प्रदर्शन किया है. वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी फाइनल तक पहुंच चुकी हैं. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने साल 2021 में एनएलआईयू भोपाल से लॉ की पढ़ाई की और डिग्री हासिल की. लॉ की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. उन्होंने आईएएस अधिकारी बनने के अपने बचपन के सपने को साकार करने के लिए दिन-रात पढ़ाई शुरू कर दी.

Kissa-A-IAS: Kashish Bakshi: भोपाल में पढ़ी आर्मी ऑफिसर की बेटी बनी IAS अधिकारी

*सेल्फ स्टडी से हासिल की सफलता* 

कशिश रोजाना 8-10 घंटे पढ़ाई करती थीं और परीक्षा नजदीक आने पर इससे भी ज्यादा समय देती थीं. उन्होंने बताया कि वो सेल्फ स्टडी करती थीं और पुराने प्रश्न पत्र हल किया करती थीं. इसके अलावा वह एनसीईआरटी की किताबें भी पढ़ती थीं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनका वैकल्पिक विषय दर्शनशास्त्र था. आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने बिना किसी कोचिंग के अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में शानदार ऑल इंडिया 54वीं रैंक हासिल की. अब वह एक आईएएस अधिकारी हैं.

IMG 20260503 WA0190

*शादी के बाद कैडर हुआ चेंज* 

शादी के बाद कशिश बक्शी का केंद्र ने ओडिशा से बिहार कैडर में ट्रांसफर कर दिया है। यह ट्रांसफर आईएएस (कैडर) नियम, 1954 के नियम 5(2) के तहत किया गया है। कशिश बक्शी ने बिहार के औरंगाबाद जिले से आने वाले आईएएस विरुपाक्ष विक्रम सिंह को अपना जीवनसाथी चुनाव है। विरुपाक्ष विक्रम सिंह , कशिश की बैच 2024 के अधिकारी है। वह बिहार कैडर के आईएएस हैं।

Kissa-A-IAS: Kashish Bakshi: भोपाल में पढ़ी आर्मी ऑफिसर की बेटी बनी IAS अधिकारी

औरंगाबाद के रहने विरुपाक्ष विनीत विनायक के पुत्र हैं। विरुपाक्ष के पिता सीबीआई में ज्वाइंट डायरेक्टर रह चुके हैं।


Kissa-A-IAS: IAS Dr Raja Ganpati R: 55 दिनों में तबादला, जनता ने सड़क पर उतरकर किया था विरोध! 


O