Bhopal News: 4 लाख की MD के साथ तस्कर गिरफ्तार

44

Bhopal News: 4 लाख की MD के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल: राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस ने एक तस्कर को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चार लाख रूपए कीमत की 37 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। भोपाल में एमडी ड्रग्स को लेकर पुलिस से अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति भोपाल रेलवे स्टेशन के पास एमडी ड्रग्स लेकर उसे बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर किरण लॉज के पास से संदिग्ध को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस को मौके पर ही तलाशी लेने पर उसके पास से 37 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब चार लाख रूपए है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान बरखेड़ी जहांगीराबाद निवासी अबरार खान पिता स्व. मुस्ताफा खान (50) के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास मिली एमडी ड्रग्स जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में विभिन्न थानों में मारपीट, जुआ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत करीब एक दर्जन अपराध दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से एमडी ड्रग्स के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।