Ruckus at Christian Conference : विहिप और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, मतांतरण के आरोप, 10 पर प्रकरण दर्ज!

141

Ruckus at Christian Conference : विहिप और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, मतांतरण के आरोप, 10 पर प्रकरण दर्ज!

Ratlam : शहर के स्टेशन रोड़ थाना क्षेत्र स्थित होटल अजंता पैलेस में आयोजित 2 दिवसीय मसीही आध्यात्मिक सम्मेलन के दुसरे दिन बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने वहां विरोध प्रदर्शन करते हुए आयोजकों पर हिन्दू समाज के लोगों को बुलाकर मतांतरण कराने का गंभीर आरोप लगाया था। हंगामे की सूचना पर स्टेशन रोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और स्थिति को नियंत्रित करते हुए हाल का गेट बंद कर दिया था। लगभग 2 घंटे हंगामा जारी रहा था और उसके बाद शांत हुआ था। इस दौरान बजरंग दल जिलाध्यक्ष राधेश्याम राधेश्याम रावल व जिला संयोजक मुकेश व्यास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

IMG 20260528 WA0029

26-27 मई को आयोजित इस कार्यक्रम में यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल रतलाम एवं रतलाम पास्टर्स फैलोशिप का इस कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र और बैनरों पर स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि यह कार्यक्रम केवल मसीही विश्वासियों के लिए आयोजित किया गया है। वहीं बजरंग दल के पदाधिकारियों का आरोप था कि कार्यक्रम केवल ईसाई धर्म के लिए था लेकिन हाल के अंदर भारी संख्या में हिंदू समाज के लोगों को शामिल कर रखा था और इसी बात को लेकर हिंदू कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए थे और होटल अजंता पैलेस परिसर में मोदी जिंदाबाद जयश्री राम के जयकारे लगाते हुए नारेबाजी करने लगे थे। इस दौरान आयोजन समिति और प्रदर्शन कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस भी हुई थी। हिंदू कार्यकर्ताओं ने मौके पर हनुमान चालीसा पाठ शुरू कर दिया था और बाहर खड़े कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आयोजन को तुरंत बंद करवाने और आयोजकों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की थी।

IMG 20260528 WA0027

आपको बता दें कि मसीही सम्मेलन में मुख्य प्रचारक के रूप में राजस्थान के जयपुर से आचार्य विकास और संगीत आराधना करने पीएस विलियम मैसी आए थे। सम्मेलन के आयोजकों का कहना था कि हमने किसी भी हिंदू लोगों को आमंत्रित नहीं किया था ना ही जबरदस्ती बुलाया था कार्यक्रम का प्रवेश शुल्क 50 रुपए रखा गया था जो भी हिंदू लोग सम्मिलित हुए थे वह स्वयं अपनी स्वेच्छा से आएं थे।

इन लोगों पर प्रकरण दर्ज!हंगामे के बाद स्टेशन रोड़ पुलिस ने बगैर अनुमति सार्वजनिक स्थान पर आयोजन करने के मामले में 10 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया हैं इसमें देवरा देवनारायण नगर निवासी बिनोई, अर्जून नगर निवासी जोश मेथ्यू, आमलिया भेरु निवासी लालू स्टीफन, अनमोल नगर निवासी दीपक विलियम, बंजली निवासी शिवदयाल बिहारे, सिद्दी विनायक कॉलोनी निवासी सत्या राव, एमआईजी नगर निवासी आरसी पटेल व बृजेश का नाम शामिल हैं। शिकायत पर अलकापुरी निवासी अपार पिता राजेश बेदी पर धमकाने का भी मामला दर्ज किया गया हैं!