
इंदौर नगर निगम से ट्रांसफर पर 9 इंजीनियरों का हाईकोर्ट से स्टे, एक साल बाद तबादले हुए निरस्त
इंदौर : नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से 11 महीने पहले नौ उपयंत्रियों के इंदौर नगर निगम से अन्य स्थानों पर तबादले किए थे। ये सभी हाईकोर्ट इंदौर से स्टे ले आए है। इसके बाद विभाग ने इन सभी के ट्रांसफर आर्डर ही निरस्त कर दिए है।
सूत्रों के मुताबिक नगर निगम इंदौर में उपयंत्री राहुल रघुवंशी को 25 जून 2026 को नगर पालिक निगम खंडवा में प्रतिनियुक्ति पर दो वर्ष के लिए स्थानंतरित किया गया था। तबादले के खिलाफ वे इंदौर हाईकोर्ट खडपीठ चले गए। हाईकोर्ट ने जून 2025 में इस तबादले पर स्थगन दे दिया था। लंंबे समय से ट्रांसफर आर्डर का क्रियान्वयन न हो पाने से वह अब प्रासंगिक नहीं रहा। इसलिए विभाग ने ट्रांसफर आर्डर ही निरस्त कर दिया है।
इसी तरह नगर निगम इंदौर से उपयंत्री प्रभात तिवारी को नगर निगम मुरैना, उपयंत्री अतीक खान को इंदौर से नगर निगम रीवा, उपयंत्री अभिषेक सिंह को इंदौर से नगर निगम मुरैना, उपयंत्री राहुल रघुवंशी को इंदौर से खंडवा, प्रभात तिवारी को इंदौर से मुरैना, अंकुश चौरसिया को इंदौर से बुरहानपुर, अंकेश बिरथरिया को इंदौर से देवास,शिवराज यादव को इंदौर से रीवा, शैलेन्द्र मिश्रा को इंदौर से खंडवा, विनोद अग्रवाल को इंदौर से कटनी ट्रांसफर किया गया था।





