Weather Update: उत्तराखंड, यूपी और अंडमान में भारी बारिश, MP में जारी है उमस भरी गर्मी

88

Weather Update: उत्तराखंड, यूपी और अंडमान में भारी बारिश, MP में जारी है उमस भरी गर्मी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मानसून का चक्र उत्तर- पूर्व भारत से दक्षिण राज्यों तक फैल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के बादलों का सफर भारत में कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली से होकर यूपी, बिहार के रास्ते उत्तर – पूर्व के राज्यों तक है, जहां कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। यहीं से यू टर्न लेकर बादल भारत के उड़ीसा, छग में और बंगाल की खाड़ी के बादल दक्षिण भारत की और चल रहे हैं। आंशिक प्रभाव एमपी, झारखंड में भी है।

आज बंगाल की खाड़ी में अंडमान में भारी बारिश होगी। दक्षिण में आंध्रा, तमिलनाडु, केरल में भी अच्छी बारिश होगी। महाराष्ट्र में बादल छाएंगे। कुछ जगह बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में बादलों की चाल उत्तर से पूर्व की ओर है, पश्चिमी भाग में सुबह बादल होते हैं जो दोपहर बाद छंट जाते हैं जिससे उमस भरी गर्मी होती है। आज ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल बेल्ट में बारिश के आसार हैं। प्रदेश में अच्छे मानसून की संभावना 20/21 जून से ही संभव लग रही है।