कांग्रेस का प्रदर्शन नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचने की कोशिश विफल – पुलिस टीम ने व्यवस्था की दृष्टि से पहले ही रोका

93

कांग्रेस का प्रदर्शन नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचने की कोशिश विफल – पुलिस टीम ने व्यवस्था की दृष्टि से पहले ही रोका

नोंकझोंक हल्का बल प्रयोग और फायर फाइटर से पानी की बौछार कर भीड़ को हटाया – कुछ कार्यकर्ताओं को लगी चोट

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदसौर में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड्स और स्टॉपर लगाए गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फायर फाइटर वाहन से पानी की बौछार भी की गई। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया।

WhatsApp Image 2026 06 15 at 17.04.35

बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें भी आईं। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर सरकारी वाहनों में बैठाया और थाने ले गई। कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन बाद में स्थिति नियंत्रण में आ गई।

कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा में पार्टी प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन नारेबाजी करते हुए जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने का प्रयास किया। इधर पुलिस इंचार्ज के मुताबिक बिना सूचना आधार पर प्रदर्शन करने वाले लोगों को शांति और व्यवस्था बनाए रखने हेतु रोका गया है। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस वाहन से अन्यत्र शिफ़्ट किया गया।

इधर एनएसआईयू कार्यकर्ता, युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं महिलाओं सहित अन्य नेताओं ने जमकर ख़िलाफ़त करते हुए नारेबाजी ओर प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2026 06 15 at 17.04.36

पुलिस टीम ने नियंत्रण करने का प्रयास किया और हल्का बल प्रयोग कर ओर नगर पालिका के फायर ब्रिगेड टैंकर से पानी की बौछार कर भीड़ को हटाने की कोशिश की।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस टीम के बल प्रयोग से युवा वर्ग के पुरुष ओर महिला घायल हो गए हैं जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस टीम ने बस स्टैंड बड़े बालाजी मंदिर के पहले ही विरोध प्रदर्शन समूह को बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। सिटी कोतवाली इंचार्ज पुष्पेंद्र सिंह राठौर एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल मौके पर जाप्ते के साथ मौजूद रहा।

WhatsApp Image 2026 06 15 at 17.04.36 1

सुश्री नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर मंदसौर में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने भाजपा कार्यालय का घेराव की कोशिश करते हुए पुलिस से हुई तीखी झड़प ओर नोंकझोंक हल्का बल प्रयोग कर सबको हटाया।

सुश्री मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त करने के फैसले के विरोध में मंदसौर जिला युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार एक प्रभावी और उग्र प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य की सत्ताधारी दल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन आयोग पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उसका पुतला दहन भी किया। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई भाजपा सरकार के इशारे पर की गई है, ताकि विपक्ष की आवाज को दबाया जा सके।

WhatsApp Image 2026 06 15 at 17.04.36 2

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल मैदान में उतर आया। भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहे पुलिस प्रशासन ने उग्र हो रहे कांग्रेसजनों को तितर-बितर करने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का इस्तेमाल किया। पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं पर पानी की तेज बौछारें (वॉटर कैनन) छोड़ी गईं, लेकिन कांग्रेसजन डटे रहे। इसके बाद भी जब कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे, तो पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती घसीटकर पुलिस वाहनों में बिठाया और उन्हें हिरासत में लेकर वहां से रवाना किया।

इस पूरे विरोध प्रदर्शन का कुशल नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश सिंह पटेल और एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष ऋतिक पटेल ने किया। आंदोलन को मजबूती देने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, संगठन प्रभारी अजय लोढ़ा, सोमिल नाहटा, परशुराम सिसोदिया, दीपक गुर्जर और तरुण खींची जैसे वरिष्ठ नेता अग्रिम पंक्ति में डटे रहे। इनके साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत, विकास दशोरा, विनोद शर्मा, विजेश मालेचा सहित महिला कांग्रेस की प्रमुख नेत्रियां राखी सत्रावाला, सुनीता बंदी, अनीता भदौरिया, योगिता बैरागी और वर्ष सांखला ने भी अपनी उपस्थिति से प्रदर्शन में जोश भरा।

WhatsApp Image 2026 06 15 at 17.04.37

प्रदर्शन में युवा और छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें अनिल शर्मा, शिबू गुज, लियाकत मेव, विधानसभा अध्यक्ष राकेश पाटीदार, बल्लू गुर्जर और राहुल अहीर यादव शामिल थे। संगठन को संगठनात्मक स्तर पर मजबूती देने के लिए जिला महासचिव जीवन चौहान और नेहा जैन के साथ-साथ ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सम्यक जैन, संदीप दास, जीतू बैरागी व महावीर भाटी ने भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। छात्र संगठन के प्रमुख नेताओं में सोनिया जैन, हरीश पाटीदार, मंथन धनोतिया, ओमप्रकाश रालोटिया, हरिओम जोशी, आदर्श जोशी, दुर्गाशंकर धाकड़ और निहाल डाया सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और मुख्य कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ उनका यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।